100MP कैमरा, 8GB RAM के साथ Honor X8a लॉन्च, जानें क्या है खास बात

कीमत की बात करें तो Honor X8a के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत यूके में EUR 220 यानी कि करीब 19,500 रुपये है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 फरवरी 2023 16:55 IST
ख़ास बातें
  • Honor X8a में 6.7 इंच की फुल HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Honor X8a के 6GB RAM + 128GB की कीमत यूके में EUR 220 है।
  • Honor X8a में 100 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है।

Honor X8a में 6.7 इंच की फुल HD+ LCD डिस्प्ले है।

Photo Credit: Honor

Honor ने Honor X8a स्मार्टफोन को यूके, मलेशिया और यूएई में गुरुवार को पेश कर दिया है। यह स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन के साथ आया है। Honor के इस फोन में MediaTek Helio G88 SoC दिया गया है। 6GB RAM और 8GB RAM के साथ आने वाले इस फोन में 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। इस फोन में 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करने वाली 6.7 इंच की फुल-एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले है। यहां हम आपको ऑनर के इस स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं।
 

Honor X8a की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
कीमत की बात करें तो Honor X8a के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत यूके में EUR 220 यानी कि करीब 19,500 रुपये है। वर्तमान में सिर्फ यही वेरिएंट यूके में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। वहीं मलेशिया के ग्राहक सिर्फ 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट को खरीद सकते हैं, जिसकी कीमत RM 999 यानी कि 19,200 रुपये है। जल्द ही यूएई में भी प्री-ऑर्डर शुरू हो सकते हैं।

14 फरवरी से पहले Honor X8a प्री-ऑर्डर करने वाले यूजर्स को Honor Band 6 भी फ्री मिलेगा। ऑफिशियल ऑर्डर की डिलीवरी 15 फरवरी से शुरू होने की उम्मीद है। मलेशिया में यूजर्स Honor X8a को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से तीन कलर ऑप्शन मिडनाइट ब्लैक, टाइटेनियम सिल्वर और सियान लेक में खरीद सकते हैं। यह स्मार्टफोन जल्द ही अन्य ग्लोबल मार्केट्स में उपलब्ध होने की उम्मीद है।
Advertisement
 

Honor X8a के स्पेसिफिकेशंस 


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Honor X8a में 6.7 इंच की फुल HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। MediaTek Helio G88 SoC दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो यह फोन 6GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 128GB स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध है। यह फोन एक्सपेंडेबल स्टोरेज का सपोर्ट नहीं करता है। कैमरा की बात करें तो इस फोन में f/1.9 अपर्चर के साथ 100 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 5 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह फोन Android-12 पर बेस्ड Magic UI 6.1 पर काम करता है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इस फोन में 4,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 22.5W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले टाइप

AMOLED

वाटर रेसिस्टेंट

हां

हार्ट रेट मॉनिटर

हां

कंपेटिबल डिवाइस

iPhone, Android

बैटरी लाइफ (डेज)

14
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Microsoft Outage: माइक्रोसॉफ्ट में खराबी से अटक गई दुनिया, इन देशों में रेल सर्विस भी ठप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple HomeView भारत में हुआ लॉन्च, Siri AI से घर को बनाएगा और ज्यादा स्मार्ट
  2. ₹2500 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP चार कैमरा वाला फोन, 5500mAh बैटरी!
  3. Samsung Galaxy A18 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग
  4. Microsoft 365 Outage: 12 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद Outlook और Teams ने फिर पकड़ी रफ्तार
  5. Oppo Reno 17 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट
  6. Microsoft Outage: माइक्रोसॉफ्ट में खराबी से अटक गई दुनिया, इन देशों में रेल सर्विस भी ठप!
  7. iPhone 18 के लॉन्च में Samsung के कारण हुई देरी! नई रिपोर्ट में खुलासा
  8. Huawei Mate X8 सीरीज के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Portronics ने लॉन्च किया 100W आउटपुट वाला 20,000mAh पावर बैंक, लैपटॉप भी होगा चार्ज
  10. Honor 700 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 4K सिनेमैटिक लाइव फोटो का नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.