Honor X7c 4G बजट फोन 8GB रैम, 108MP कैमरा, 5000mAh बैटरी जैसे फीचर्स के साथ होगा लॉन्च!

फोन में 5000mAh बैटरी के साथ 35W चार्जिंग सपोर्ट आ सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 अक्टूबर 2024 09:49 IST
ख़ास बातें
  • इसमें 6.77 इंच 120Hz IPS पैनल होगा।
  • फोन में Qualcomm Snapdragon 685 चिपसेट, 8GB रैम होगी।
  • फोन 108MP रियर मेन कैमरा के साथ आ सकता है।

Honor X7c 4G में 6.77 इंच IPS डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।

Photo Credit: 91Mobiles

Honor अपने स्मार्टफोन लाइनअप को तेजी से एक्सपेंड कर रही है। कंपनी कथित तौर पर अब जल्द ही एक बजट स्मार्टफोन पेश करने वाली है जिसे Honor X7c 4G कहा जा रहा है। इस फोन को सर्टीफिकेशन वेबसाइट्स पर भी देखा जा चुका है। अब इस डिवाइस के स्पेसिफिकेशंस भी लॉन्च से पहले लीक हो गए हैं। फोन में 6.77 इंच का IPS डिस्प्ले आ सकता है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। इसमें 8 जीबी रैम के साथ स्नैपड्रैगन चिपसेट देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं सभी डिटेल।  

Honor X7c 4G चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी की ओर से अगला बजट स्मार्टफोन हो सकता है। इस फोन के रेंडर्स, और स्पेसिफिकेशंस का खुलासा करते हुए 91मोबाइल्स की ओर से दावा किया गया है कि यह जल्द ही मार्केट में दस्तक दे सकता है। पब्लिकेशन ने स्पेसिफिकेशंस में इसके अंदर 6.77 इंच का डिस्प्ले बताया है जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट वाला IPS पैनल होगा। फोन में Qualcomm Snapdragon 685 चिपसेट देखने को मिलेगा। इसमें 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है। 

फोन 108MP रियर मेन कैमरा के साथ आ सकता है। सेकंडरी सेंसर भी इसमें बताया गया है जो कि 2MP का लेंस होगा। सेल्फी के लिए फोन में 8MP फ्रंट फेसिंग कैमरा मिल सकता है। फोन में 5000mAh बैटरी के साथ 35W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट देखने को मिल सकता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए फोन में Android 14 आधारित MagicOS 8.0 देखने को मिल सकता है। इसके अलावा इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, डुअल नैनो सिम सपोर्ट, microSD कार्ड स्लॉट, NFC, Bluetooth 5.0, Wi-Fi 5, USB Type-C, और 3.5mm ऑडियो जैक सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है। बजट फोन के लिहाज से इसके लीक हुए स्पेसिफिकेशंस काफी आकर्षक कहे जा सकते हैं। 

X सीरीज की ही बात करें तो कंपनी Honor X60 सीरीज को भी आने वाले दिनों में लॉन्च करने जा रही है। 16 अक्टूबर को यह सीरीज मार्केट में लॉन्च होने जा रही है। सीरीज के फोन में 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, Dimensity 7025 प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। फोन में 12 GB RAM, और 256GB स्टोरेज दी जा सकती है। इसमें 5,800mAh बैटरी देखने को मिल सकती है। जिसके साथ 66W तक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट देखने को मिल सकता है। फोन में 108MP का रियर मेन कैमरा दिया जा सकता है।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.