Honor X7b लॉन्च हुआ 108MP ट्रिपल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत

प्रोसेसिंग के लिए यह Snapdragon 680 प्रोसेसर के साथ आता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 दिसंबर 2023 10:06 IST
ख़ास बातें
  • रियर में मेन कैमरा 108 मेगापिक्सल का है।
  • यह फोन एंड्रॉयड 13 आधारित MagicOS 7.2 पर रन करता है।
  • इसमें 6000एमएएच की बड़ी बैटरी कंपनी ने दी है।

Honor X7b में 6.8 इंच का एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है। यह फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन के साथ आता है।

Photo Credit: GSMArena

Honor ने लेटेस्ट स्मार्टफोन के तौर पर Honor X7b का ग्लोबल लॉन्च किया है। फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 6.8 इंच का डिस्प्ले मिलता है जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन चिपसेट का इस्तेमाल कंपनी ने किया है। फोन को कंपनी ने बिना किसी शोर शराबे के लॉन्च किया है। आइए जानते हैं किस प्राइस, और किन स्पेसिफिकेशंस के साथ आया है Honor X7b 
 

Honor X7b price, availability

Honor X7b की कीमत 249 डॉलर (लगभग 20,700 रुपये) है। फोन को Flowing Silver, Emerald Green, और Midnight Black कलर में लॉन्च (via) किया गया है। मार्केट्स के हिसाब से फोन का प्राइस अलग हो सकता है। 
Advertisement
 

Honor X7b Specifications

Honor X7b में 6.8 इंच का एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है। यह फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन के साथ आता है। इसमें सेंटर में पंच होल कटआउट मिलता है। डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन में साइड में फिंगर प्रिंट स्कैनर है जो पावर बटन में दिया गया है। प्रोसेसिंग के लिए यह Snapdragon 680 प्रोसेसर के साथ आता है। यह एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। साथ में Adreno 610 GPU. की पेअरिंग है जो ग्राफिक्स के लिए दिया गया है। डिवाइस में 2 रैम ऑप्शन मिलते हैं। पहला 6 जीबी रैम और 128 जीबी की पेअरिंग में आता है। ऊपर वाला वेरिएंट 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज में आता है। इसमें 6000एमएएच की बड़ी बैटरी कंपनी ने दी है। जिसके साथ में 35W फास्ट चार्जर दिया गया है। 

कैमरा डिपार्टमेंट पर नजर डालें तो यह ट्रिपल कैमरा से लैस है। रियर में मेन कैमरा 108 मेगापिक्सल का है। जिसमें  f/1.8 अपर्चर लेंस है। साथ में 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस है, और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है। सेल्फी के लिए फोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा कैरी करता है। यह फोन एंड्रॉयड 13 आधारित MagicOS 7.2 पर रन करता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Honor X7b, Honor X7b price, Honor X7b specifications

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  2. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  2. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  3. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  4. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  5. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  6. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  7. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  8. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  9. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  10. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.