Honor का सस्ता फोन Honor X6b लॉन्च हुआ 6GB रैम, 50MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल

Honor X6b की कीमत का खुलासा अभी कंपनी की ओर से होना बाकी है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 15 जून 2024 10:59 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 6.56 इंच का डिस्प्ले दिया गया है।
  • फोन एंड्रॉयड 14 आधारित MagicOS 8.0 पर रन करता है।
  • यह Magic Capsule फीचर से लैस है।

Honor X6b फोन में 6.56 इंच का डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: Honor

Honor X6b को कंपनी ने चुपके से लॉन्च कर दिया है और फोन हॉनर की वेबसाइट पर लिस्ट हो गया है। यह एक अफॉर्डेबल स्मार्टफोन है जिसमें आकर्षक फीचर्स नजर आते हैं। फोन में 6.56 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह एक TFT LCD पैनल है। जिसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में 5,200mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ में 35W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी है। फोन एंड्रॉयड 14 आधारित MagicOS 8.0 पर रन करता है। आइए जानते हैं सभी स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स के बारे में। 
 

Honor X6b price

Honor X6b की कीमत का खुलासा अभी कंपनी की ओर से होना बाकी है। फोन को कई शेड्स में पेश किया गया है। इसमें Forest Green, Starry Purple, Ocean Cyan, और Midnight Black जैसे ऑप्शन शामिल हैं। फोन हॉनर की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्टेड है। 
 

Honor X6b specifications

Honor X6b फोन में 6.56 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह एक TFT LCD पैनल है। जिसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। रिच कंटेंट व्यूइंग एक्सपीरियंस चाहने वालों के लिए फोन कसौटी पर शायद खरा न उतर सके। फ्रंट का डिजाइन देखें तो इसमें वॉटर ड्रॉप नॉच है। इसी में फ्रंट कैमरा मौजूद है। यह Magic Capsule फीचर से लैस है। इसमें नॉच के आसपास जरूरी ऐप्स को सीधे एक्सेस किया जा सकता है। 

फोन MediaTek Helio G85 चिपसेट के साथ आता है। जिसके साथ में 6 जीबी तक रैम दी गई है। साथ में 128 जीबी, और 256 जीबी स्टोरेज स्पेस मिलता है। कैमरा की बात करें तो रियर में फोन 50 मेगापिक्सल के कैमरा से लैस है। इसमें f/1.8 अपर्चर है। साथ में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। रियर पैनल में LED फ्लैश भी मौजूद है। फोन एंड्रॉयड 14 आधारित MagicOS 8.0 पर रन करता है। फोन में 5,200mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ में 35W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी25

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  2. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  3. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  5. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  6. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  7. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  8. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  10. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.