Honor X60 के स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक, डिजाइन का भी हुआ खुलासा, जानें सबकुछ

Honor अब एक साल से ज्यादा समय के बाद बीते साल आए Honor X50 के अपग्रेड मॉडल Honor X60 की लॉन्च की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 अक्टूबर 2024 10:13 IST
ख़ास बातें
  • Honor X60 में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.8 इंच की FHD+ डिस्प्ले है।
  • Honor X60 एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड मैजिकओएस 8 पर काम करता है।
  • Honor X60 में मीडियाटेक डाइमेंशिटी 7025 चिपसेट दिया गया है।

Honor X50 GT में 6.78 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Honor

Honor कथित तौर पर Honor X60 पर काम कर रहा है। Honor ने बीते साल जुलाई में Honor X50 स्मार्टफोन पेश किया था और अब एक साल से ज्यादा समय के बाद कंपनी अपने अपग्रेड मॉडल की लॉन्च की तैयारी कर रही है। हाल ही में आई एक लीक से आगामी स्मार्टफोन के फ्रंट डिजाइन और स्पेसिफिकेशन का पता चला है। एक वीबो यूजर्स द्वारा शेयर किए गए लीक में Honor X60 के अबाउट फोन पेज की एक फोटो शामिल है। यहां फोन अपने पिछले मॉडल में दी गई कर्व्ड डिस्प्ले से अलग एक फ्लैट डिस्प्ले के साथ देख सकते हैं। फ्रंट की ओर पंच-होल कटआउट भी इस बार थोड़ा बड़ा लग रहा है। आइए Honor X60 के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Honor X60 Specifications


स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Honor X60 में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.8 इंच की FHD+ डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड मैजिकओएस 8 पर काम करता है। यह स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंशिटी 7025 चिपसेट पर काम करता है, जबकि पिछले मॉडल में Snapdragon 6 Gen 1 दिया गया था। 
Advertisement

दोनों चिपसेट Cortex-A78 और Cortex-A55 CPU कोर कॉम्बिनेशन का इस्तेमाल करते हैं। Dimensity 7025 में 2×2.5 GHz Cortex-A78 और 6×2.0 GHz Cortex-A55 कोर हैं, जबकि Snapdragon 6 Gen 1 में 4×2.2 GHz Cortex-A78 और 4×1.8 GHz Cortex-A55 कोर हैं। वैसे स्नैपड्रैगन थोड़ा बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए और डाइमेंशिटी 7025 पर 6nm प्रोसेस के मुकाबले में अपने 4nm मैन्युफैक्चिरंग प्रोसेस के चलते ज्यादा एफिशिएंट होना चाहिए। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में f/1.75 अपर्चर के साथ 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है, हालांकि, अन्य कैमरों के बारे में कोई जान नकारी हीं हैकिन अतिरिक्त लेंस के बारे में कोई जानकारी नहीं है। वहीं फ्रंट में f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन 5800mAh की बड़ी बैटरी है जो कि 35W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। बैटरी और चार्जिंग स्पीड Honor X50 जैसी ही है, इसलिए सिर्फ 30 मिनट में 50% चार्जिंग हो सकती है। बड़ी बैटरी के बावजूद फोन अभी भी काफी कॉम्पैक्ट और हल्का है। डाइमेंशन की बात करें तो इसकी मोटाई 8 मिमी और वजन 189 ग्राम है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  2. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  3. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  4. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  6. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  9. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  10. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.