Honor View 20 अब मिलेगा दुकानों में भी

Honor View 20 स्मार्टफोन ऑनलाइन के बाद अब ऑफलाइन भी बेचा जाएगा। जानें, कहां से खरीद सकते हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 15 फरवरी 2019 17:06 IST
ख़ास बातें
  • Honor View 20 में 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 सेंसर है
  • हाइसिलिकॉन किरिन 980 प्रोसेसर से लैस है Honor View 20
  • हॉनर व्यू20 की बैटरी 4,000 एमएएच की है

Honor View 20 अब मिलेगा दुकानों में भी

Huawei के सब ब्रांड हॉनर का Honor View 20 स्मार्टफोन ऑनलाइन के बाद अब ऑफलाइन भी बेचा जाएगा। हॉनर व्यू 20 एक्सक्लूसिव तौर पर रिलायंस डिजिटल (Reliance Digital) और मॉय जियो स्टोर (My Jio Stores) पर उपलब्ध है। Honor ने आज इस बात की घोषणा की है कि कंपनी ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन की बिक्री के लिए रिलायंस डिजिटल के साथ पार्ट्नरशिप की है। इसके अलावा Honor 16 फरवरी 2019 से 25 फरवरी 2019 तक सात शहरों के सात स्टोर में 3डी मोशन गेमिंग सेटअप को भी क्रिएट करेगी।

Honor View 20 स्मार्टफोन को पिछले माह भारत में लॉन्च किया गया था और अब तक स्मार्टफोन ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon.in और कंपनी के HiHonor Store पर बेचा जाता था। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि 3डी मोशन गेमिंग सेटअप बैंगलोर के मंत्री मॉल के रिलायंस डिजिटल स्टोर, मुंबई के आर सिटी और इनफिनिटी मलाड, गाजियाबाद के शिप्रा मॉल, गुड़गांव के एंबिएंस मॉल, चेन्नई के मार्केट सिटी मॉल, इनऑर्बिट मॉल और एएस राव मॉल में उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन देशभर में 2,000 से अधिक रिलायंस स्टोर पर उपलब्ध होगा।
Advertisement
 

Honor View 20 की भारत में कीमत

हॉनर व्यू 20 की कीमत भारत में 37,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट बेचा जाएगा। इस फोन का 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी है। इसका दाम 45,999 रुपये है। फोन फैंटम ब्लू, मिडनाइट ब्लैक और सेफायर ब्लू रंग में उपलब्ध है।
 

Honor View 20 के स्पेसिफिकेशन

Honor View 20 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित मैजिक यूआई 2.0.1 पर चलेगा। इसमें 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2310 पिक्सल) टीएफटी एलसीडी डिस्प्ले है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। इसमें कंपनी के लेटेस्ट 7एनएम ऑक्टा-कोर हाइसिलिकॉन किरिन 980 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। रैम के दो विकल्प हैं- 6 जीबी और 8 जीबी। इनबिल्ट स्टोरेज के भी दो विकल्प हैं- 128 जीबी और 256 जीबी। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए कोई सपोर्ट नहीं है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Honor View 20 में 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 सेंसर है। यह प्राइमरी सेंसर एफ/1.8 अपर्चर, 960 फ्रेम प्रति सेकेंड स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट, ऑटोफोकस, एआई एचडीआर और एलईडी फ्लैश से लैस है। इसके साथ जुगलबंदी में 3D Time of Flight (ToF) सेंसर भी काम करेगा। इस पर इमेज का डेप्थ कैपचर करने की जिम्मेदारी है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह फिक्स्ड फोकस सेंसर है। एआई फोटो, नाइट सीन, पोर्ट्रेट, फन एआर, टाइम-लैप्स फोटोग्राफी और स्लो-मोशन जैसे कैमरा फीचर इस फोन का हिस्सा हैं।  
Advertisement

हॉनर व्यू20 की बैटरी 4,000 एमएएच की है। यह फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी ने पहले ही बताया था कि Honor View 20 लिंक टर्बो टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इस तकनीक की मदद से फोन अपने आप ही डेटा और वाई-फाई के बीच स्विच कर लेता है। ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी जैसे कनेक्टिविटी फीचर फोन का हिस्सा हैं। इस फोन में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी दिए गए हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Powerful processor
  • Modern design
  • Good battery life
  • Bundled supercharger
  • Bad
  • Inconsistent face recognition
  • Hole-punch design might not appeal to everyone
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 980

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9

रिज़ॉल्यूशन

1080x2310 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  3. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  4. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  5. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.