हॉनर वी9 प्ले 6 सितंबर को होगा लॉन्च

हॉनर ने पिछले साल फरवरी में चीन में वी9 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। अब कंपनी ने वी9 के नए वेरिएंट वी9 प्ले को लॉन्च करने का ऐलान किया है। उम्मीद की जा रही है कि वी9 प्ले स्मार्टफोन हॉनर वी9 का एक कमतर वर्ज़न होगा।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 31 अगस्त 2017 12:45 IST
हॉनर ने पिछले साल फरवरी में चीन में वी9 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। अब कंपनी ने वी9 के नए वेरिएंट वी9 प्ले को लॉन्च करने का ऐलान किया है। उम्मीद की जा रही है कि वी9 प्ले स्मार्टफोन हॉनर वी9 का एक कमतर वर्ज़न होगा।

हॉनर ने अपने वीबो अकाउंट पर आने वाले हैंडसेट को 6 सितंबर को पेश किए जाने का ऐलान किया है। बता दें कि 6 सितंबर, आईएफए का आख़िरी दिन है। हालांकि, यह फोन चीन में ही लॉन्च किया जाएगा। ख़बरों के मुताबिक, यह फोन सिर्फ चीन में उपलब्ध होगा और इसकी कीमत 225 डॉलर होगी। हालांकि अभी फोन की उपलब्धता के लिए किसी तारीख़ की जानकारी नहीं दी गई है। इस बारे में और ज़्यादा जानकारी आधिकारिक लॉन्च इवेंट में ही मिलेगी।
Advertisement
 

हाल ही में एक हॉनर वी9 प्ले को चीन की सर्टिफिकेशन साइट टीना पर लिस्ट किया गया था। और कई रिपोर्ट में डिवाइस के स्पेसिफिकेशन से जुड़ी जानकारी का खुलासा पहले ही हो चुका है। इस स्मार्टफोन में किरिन 659 चिपसेट, 4 जीबी रैम होने की उम्मीद है। इसके अलावा, फोन में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया जा सकता है। फोन के डिस्प्ले, स्टोरेज विकल्प और बैटरी समेत दूसरे फ़ीचर के बारे में अभी पता नहीं चला है।

टीना लिस्टिंग में डिवाइस की तस्वीरें भी सामने आईं थीं। इन तस्वीरों से खुलासा हुआ था कि फोन दिखने में कैसा होगा। नाम को छोड़ दें तो, यह फोन देखने में वी9 से बहुत अलग है। हालांकि, यह देखने में काफ़ी साधारण है और इसका रियर वी9 की तरह आकर्षक नहीं है। मेटल बॉडी वाले इस फोन में बांयीं तरफ़ एक फ्लैश मॉड्यूल के साथ कैमरा है और इसके ठीक नीचे फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इसके अलावा फोन के ऊपरी व नीचे हिस्सों पर, बाकी रियर से थोड़ा ज़्यादा गहरा रंग है। कुल मिलाकर इन तस्वीरों में फोन का डिज़ाइन ठीकठाक लग रहा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  4. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  6. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  8. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  9. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  10. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.