Honor Robot Phone Pre Order: 200MP रोबोटिक कैमरा वाले फोन की बुकिंग शुरू! हो सकती है 120W फास्ट चार्जिंग

Honor Robot Phone को कंपनी ने MWC 2026 में पेश किया था।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 जुलाई 2026 14:00 IST
ख़ास बातें
  • Robot Phone को कंपनी ने MWC 2026 में पेश किया था।
  • फोन में 6.3 इंच का डिस्प्ले आ सकता है।
  • इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट आने की बात कही गई है।

Honor Robot Phone के प्री-ऑर्डर शुरू कर दिए गए हैं।

Photo Credit: Honor

Honor Robot Phone अब मार्केट में अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार है! इस बात का संकेत कंपनी ने प्री-ऑर्डर शुरू करके दे दिया है। जी हां, हॉनर के रोबोटिक कैमरा वाले फोन की बुकिंग अब शुरू हो गई है। Robot Phone कंपनी का बहुचर्चित मोबाइल डिवाइस है जिसे कंपनी अगस्त में कमर्शियली लॉन्च करने जा रही है। प्री-बुकिंग करने वाले यूजर्स को खास लाभ मिलेंगे। इसी के साथ इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस भी टीज किए गए हैं। आइए जानते हैं विस्तार से। 

Honor Robot Phone Pre Order Start

Honor Robot Phone के प्री-ऑर्डर शुरू कर दिए गए हैं। फोन कंपनी का सबसे महत्वाकांक्षी मोबाइल प्रोजेक्ट है। इच्छुक ग्राहक इस फोन की बुकिंग करवा सकते हैं। बुकिंग के साथ कंपनी ने खास बेनिफिट्स देने का वादा किया है। चीन में Honor के ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर पर इन्हें बुक किया जा सकता है। 

प्रीबुकिंग करने वाले यूजर्स को लाइफटाइम के लिए YOYO AI SVIP मेंबरशिप दी जाएगी। इसके साथ में एक साल तक गिम्बल रिप्लेसमेंट सर्विस, स्टैंडर्ड एक्सेसरी, 24 महीने तक ब्याज रहित किश्तें और बहुत कुछ इसके साथ मिलने वाला है। यूजर्स को ये लाभ पाने के लिए 1000 युआन का डिपोजिट करवाना होगा। 

Honor Robot Phone specifications (Rumoured)

Honor Robot Phone को कंपनी ने MWC 2026 में पेश किया था। इसमें स्मार्टफोन के ऊपरी हिस्से में एक गिम्बल लगा है जिसमें कैमरा फिट किया गया है। यह चार-डिग्री-ऑफ-फ्रीडम टाइटेनियम अलॉय  रोबोटिक गिम्बल है। सामान्य इस्तेमाल के दौरान मॉड्यूल फोन की बॉडी के अंदर छिपा रहता है। लेकिन कैमरा चालू होने पर यह सिर्फ 0.8 सेकेंड में बाहर निकल आता है। यह 360 डिग्री ट्रैकिंग, इंटेलिजेंट कैमरा मूवमेंट और CIPA 5.5-लेवल मैकेनिकल इमेज स्टेबलाइजेशन को सपोर्ट करता है।

Advertisement

फोन में 6.3 इंच का डिस्प्ले आ सकता है जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन का सपोर्ट होगा। इसमें पतले बेजल्स वाला फ्लैट डिस्प्ले होगा। यह फोन 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट आने की बात कही गई है। फोन में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है। इसमें f/1.6 अपर्चर दिया गया है। यह 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा के साथ आता है। फोन में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी दिया गया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.