6,000mAh बैटरी, 4 कैमरा के साथ Honor Play 5T Life लॉन्च, जानें कीमत

Honor Play 5T Life उर्फ Honor Play 5T Youth/Vitality Edition स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,299 चीनी युआन (लगभग 15,018 रुपये) है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2021 18:37 IST
ख़ास बातें
  • Honor Play 5T Life फोन चीन में हुआ है लॉन्च
  • हॉनर प्ले 5टी लाइफ की सेल चीन में 27 अप्रैल से होगी शुरू
  • फोन को Honor Play 5T Youth/Vitality Edition के नाम से भी जान सकते हैं

Honor Play 5T Life स्मार्टफोन ब्लू और ब्लैक कलर ऑप्शन में आया है

Honor Play 5T Life स्मार्टफोन को चीन में कंपनी के लेटेस्ट एंट्री-लेवल स्मार्टफोन के तौर पर गुपचुप तरीके से लॉन्च कर दिया गया है। इसे Honor Play 5T Youth व Vitality Edition भी कहा जा सकता है। हालांकि, एंट्री-लेवल स्मार्टफोन होने के बावजूद इस फोन के स्पेसिफिकेशन काफी शानदार है। हॉनर प्ले 5टी लाइफ फोन में आपको फोटोग्राफी के लिए क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके अलावा, इस फोन में 6,000 एमएएच की दमदारी बैटरी भी मौजूद है। वहीं, फोन में 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन मौजूद है।
 

Honor Play 5T Life price and availability details

Honor Play 5T Life उर्फ Honor Play 5T Youth/Vitality Edition स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,299 चीनी युआन (लगभग 15,018 रुपये) है। हॉनर प्ले 5टी लाइफ स्मार्टफोन आपको ब्लू और ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होंगे, जिनके लिए प्री-बुकिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फोन की पहली सेल 27 अप्रैल से शुरू होगी।

फिलहाल हॉनर प्ले 5टी लाइफ के अंतरराष्ट्रीय उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।
 

Honor Play 5T Life specifications

हॉनर प्ले 5टी लाइफ फोन Android 10 आधारित Magic UI 4.0 पर काम करता है। इसमें 6.6 इंच आईपीएस एलसीडी एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, फोन मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ आपको 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलेगा। स्मार्टफोन की स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा हॉनर प्ले 5टी लाइफ फोन में 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा मौजूद है।

हॉनर प्ले 5टी लाइफ फोन फोन में 6,000 एमएएच की दमदार बैटरी मौजूद है, जिसके साथ आपको 22.5वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी वीओएलटीई, Wi-Fi 802.1 b/g/n, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, यूएसबी-टाइप सी पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक शामिल है।
Advertisement
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  3. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  4. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  4. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  5. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  8. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  9. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  10. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.