Honor Play 4T Pro और Honor Play 4T एक दूसरे से कितने अलग?

जाहिर है इन दोनों में से बेहतर हाई-एंड प्रो मॉडल ही होगा, लेकिन यदि आप यह जानना चाह रहे हैं कि इन दोनों में कितनी समानता है या कितना अंतर है, तो इसकी जानकारी हम यहां देने जा रहे हैं।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 11 अप्रैल 2020 12:18 IST
ख़ास बातें
  • Honor Play 4T सीरीज़ के दोनों फोन में है 4,000mAh बैटरी
  • हॉनर प्ले 4टी में है हल्का प्रोसेसर और डुअल रियर कैमरा सेटअप
  • हॉनर प्ले 4टी प्रो है दमदार प्रोसेसर और ट्रिपल रियर कैमरा से लैस

Honor Play 4T और Play 4T Pro में 4,000mAh बैटरी है

Honor ने गुरुवार को अपने प्ले सीरीज़ के दो नए स्मार्टफोन, Honor Play 4T और Honor Play 4T Pro लॉन्च किए। दोनों फोन में कई अंतर हैं, लेकिन दोनों फोन खुद में कुछ प्रभावशाली स्पेसिफिकेशन लेकर आते हैं। हॉनर प्ले 4टी में कंपनी ने एक ही रैम और स्टोरेज वेरिएंट पेश किया है, जबकि हॉनर प्ले 4टी प्रो दो रैम और स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। Honor Play 4T Pro वेरिएंट तीन रंग के विकल्पों में आता है, जबकि Honor Play 4T को केवल दो रंग में पेश किया गया है। जाहिर है इन दोनों में से बेहतर हाई-एंड प्रो मॉडल ही होगा, लेकिन यदि आप यह जानना चाह रहे हैं कि इन दोनों में कितनी समानता है या कितना अंतर है, तो इसकी जानकारी हम नीचे देने जा रहे हैं। आइए Honor Play 4T और Honor Play 4T Pro की तुलना करते हैं और देखते हैं कि इनमें कितना अंतर है:
 

Honor Play 4T Pro vs Honor Play 4T: Price

हॉनर प्ले 4टी प्रो के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,499 चीनी युआन (लगभग 16,200 रुपये) है। वहीं, इसका 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 1,699 चीनी युआन (लगभग 18,400 रुपये) में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Honor Play 4T का केवल एक ही वेरिएंट आता है, जिसमें 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज शामिल है और इसे कंपनी ने 1,199 चीनी युआन (लगभग 12,900 रुपये) रुपये में लॉन्च किया है। 
Advertisement

Honor Play 4T Pro को ब्लू, एमरल्ड और ब्लैक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। बात करें स्टैंडर्ड Honor Play 4T की तो इस स्मार्टफोन को कंपनी ने केवल ब्लैक और एमरल्ड रंग के विकल्पों में लॉन्च किया है।
 

Honor Play 4T Pro vs Honor Play 4T: Specifications

डुअल-सिम (नैनो) ऑनर प्ले 4टी प्रो में Android 9 Pie पर आधारित Magic UI 2.1 शामिल है। फोन में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) ओलेड डिस्प्ले है, जिसमें 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 2.5D कर्व्ड ग्लास प्रोटेक्शन है। हॉनर प्ले 4टी प्रो एआरएम माली-जी 52 एमपी 6 जीपीयू और 8 जीबी रैम के साथ आने वाले ऑक्टा-कोर HiSilicon Kirin 810 चिपसेट से लैस है।
Advertisement

वहीं बात करें स्टैंडर्ड वेरिएंट Honor Play 4T की तो डुअल-सिम (नैनो) ऑनर प्ले 4टी में भी Android 9 Pie पर आधारित Magic UI 2.1 शामिल है। फोन में 6.39 इंच का डिस्प्ले है, लेकिन यह प्रो में शामिल फुल-एचडी+ के बजाय एचडी+ (720x1,560 पिक्सल) है, जिसमें 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और 2.5D कर्व्ड ग्लास प्रोटेक्शन है। हॉनर प्ले 4टी में प्रो से हल्का एआरएम माली-जी51 जीपीयू और 6 जीबी रैम के साथ ऑक्टा-कोर HiSilicon Kirin 710A चिपसेट दिया गया है।
 

Honor Play 4T Pro vs Honor Play 4T: Camera

हॉनर प्ले 4टी प्रो में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप आता है। फोन में एफ/1.8 अपर्चर के साथ 48-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर दिया गया है। अन्य सेंसर में एक एफ/2.4 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेकेंडरी सेंसर शामिल है और एफ/2.4 अपर्चर के साथ 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए Honor Play 4T Pro में एफ/2.0 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।
Advertisement

हॉनर प्ले 4टी पर आते हैं। इस फोन में हॉनर प्ल 4टी प्रो की तुलना में एक रियर कैमरा कम है। फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए Honor Play 4T में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा उपलब्ध है।
 

Honor Play 4T Pro vs Honor Play 4T: Battery, Connectivity

हॉनर प्ले 4टी प्रो में 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। सेंसर में एक्सीलरोमीटर, एंबियंट लाइट, मैग्नेटोमीटर और प्रोक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।
Advertisement

Honor Play 4T Pro में 4,000 एमएएच क्षमता की बैटरी दी गई है, जो 22.5W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। फोन का आयाम 157.4x73.2x7.75 मिलिमीटर है और इसका वज़न 165 ग्राम है।

वहीं, दूसरी ओर हॉनर प्ले 4टी में भी 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है, लेकिन इसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए प्रो वेरिएंट की तुलना है 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। सेंसर में एक्सीलरोमीटर, एंबियंट लाइट, मैग्नेटोमीटर और एक रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
Advertisement

Honor Play 4T में भी 4,000 एमएएच क्षमता की बैटरी दी गई है, लेकिन इसकी चार्जिंग क्षमता प्रो वेरिएंट से कम है। फोन में 10W चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। फोन का आयाम 159.81x76.13x8.13 मिलिमीटर है और इसका वज़न 176 ग्राम है।
 
Honor प्ले 4टी बनाम Honor प्ले 4टी प्रो

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
6.39 इंच6.30 इंच
प्रोसेसर
हाइसिलिकॉन किरिन 710एहाइसिलिकॉन किरिन 810
फ्रंट कैमरा
8-मेगापिक्सल16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम
6 जीबी6 जीबी
स्टोरेज
128 जीबी128 जीबी
बैटरी क्षमता
4000 एमएएच4000 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड 10एंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन
720x1560 पिक्सल1080x2400 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
6.396.30
रिज़ॉल्यूशन
720x1560 पिक्सल1080x2400 पिक्सल
पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई)
269418
आस्पेक्ट रेशियो
-20:9

हार्डवेयर

प्रोसेसर
ऑक्टा-कोरऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
हाइसिलिकॉन किरिन 710एहाइसिलिकॉन किरिन 810
रैम
6 जीबी6 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
128 जीबी128 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
हांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
माइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)
512256

कैमरा

रियर कैमरा
48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल48-मेगापिक्सल (f/1.8) + 8-मेगापिक्सल (f/2.4) + 2-मेगापिक्सल
रियर ऑटोफोकस
हांहां
रियर फ्लैश
हांहां
फ्रंट कैमरा
8-मेगापिक्सल16-मेगापिक्सल (f/2.0)
पॉप-अप कैमरा
नहीं-

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
Magic UI 3.1Magic UI 2.1

कनेक्टिविटी

वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
802.11 बी/जी/एन802.11 ए/बी/जी/एन/एसी
ब्लूटूथ
हांहां
यूएसबी ओटीजी
हां-
माइक्रो यूएसबी
हां-
सिम की संख्या
22
दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जी
हां-
यूएसबी टाइप सी
-हां

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सेंसर

फेस अनलॉक
हांहां
फिंगरप्रिंट सेंसर
हांहां
कंपास/ मैगनेटोमीटर
हांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हांहां
इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
-हां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
-हां

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  2. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  3. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  4. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  5. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  2. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  3. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  5. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  6. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  7. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  8. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  9. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  10. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.