5200mAh बैटरी, 90hz रिफ्रेश रेट डिस्‍प्‍ले के साथ ऑनर का ‘सस्‍ता फोन’ Honor Play 40C लॉन्‍च

Honor Play 40C : इस फोन में 6.56 इंच की LCD वॉटरड्रॉप स्‍क्रीन है। डिस्‍प्‍ले में 90 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट मिलता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 17 जुलाई 2023 10:40 IST
ख़ास बातें
  • Honor Play 40C को 6GB+128GB स्‍टोरेज ऑप्‍शन में लाया गया है
  • इसे मैजिक नाइट ब्लैक, इंक जेड ग्रीन और स्काई ब्लू कलर्स में लिया जा सकेगा
  • फोन में भारत में उपलब्‍धता को लेकर जानकारी नहीं है

Honor Play 40C में 13 मेगापिक्‍सल का रियर और 5 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Photo Credit: hihonor.com

ऑनर (Honor) के प्रोडक्‍ट्स भारतीय मार्केट में सीमित उपलब्‍धता के साथ आते हैं, लेकिन ग्‍लोबल मार्केट खासतौर पर चीन में कंपनी अपनी डिवाइसेज लॉन्‍च करती रहती है। मई में ऑनर ने Honor Play 40 5G स्मार्टफोन को अनवील किया था। अब कंपनी ने Honor Play 40C के नाम से नई डिवाइस लॉन्‍च की है। इसे फीचर पैक बनाने की कोशिश की गई है। Honor Play 40C में 6.56 इंच की LCD वॉटरड्रॉप स्‍क्रीन है। डिस्‍प्‍ले में 90 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट मिलता है। आइए जानते हैं इस डिवाइस की सभी खूबियां और दाम।  
 

Honor Play 40C के दाम और उपलब्‍धता

Honor Play 40C को 6GB+128GB स्‍टोरेज ऑप्‍शन में लॉन्‍च किया गया है। इसके दाम 899 युआन लगभग 10,307 रुपये हैं। फोन को तीन कलर ऑप्‍शंस- मैजिक नाइट ब्लैक, इंक जेड ग्रीन और स्काई ब्लू में लाया गया है।  
 

Honor Play 40C के स्‍पेसिफ‍िकेशंस और फीचर्स 

Honor Play 40C स्‍मार्टफोन को मिड रेंज में पेश किया गया है। फोन में 6.56 इंच का LCD वॉटरड्रॉप डिस्‍प्‍ले है। इसमें 1612 x 720 पिक्सल के साथ एचडी+ रेजॉलूशन मिलता है। डिस्‍प्‍ले 90 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। 

Honor Play 40C में 13 मेगापिक्‍सल का रियर और 5 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। रियर कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश भी मिलता है। यह एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चलता है, जिस पर मैजिकओएस 7.1 यूआई की लेयर है। ऑनर ने इस स्‍मार्टफोन को स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर की पावर दी है, जोकि मिड रेंज में इस्‍तेमाल होने वाला आम प्रोसेसर है। फोन में 5,200mAh की बैटरी दी गई है, जो 10W की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
Advertisement

फोन में 6 जीबी रैम दी गई है, जिसके साथ 128 जीबी इंटरनल स्‍टोरेज है। कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस की बात करें, तो फोन में डुअल सिम, 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी-सी पोर्ट, साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर और 3.5mm ऑडियो जैक की खूबियां हैं। फोन का वजन 188 ग्राम है। 

इस स्‍मार्टफोन की तुलना मई में लॉन्‍च किए गए Honor Play 40 5G से की जाए, तो स्‍पेसिफ‍िकेशंस के मामले में एक जैसे ही हैं। बड़ा फर्क सिर्फ कैमरों का है। Play 40 5G में 13-मेगापिक्सल रियर कैमरा के साथ 2 मेगापिक्‍सल का डुअल कैमरा सेटअप है, जबकि Play 40C में सिंगल रियर कैमरा सेटअप है। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
#ताज़ा ख़बरें
  1. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  2. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  3. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  6. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  7. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  8. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  10. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.