बेस्ट फोल्डिंग डिस्प्ले के साथ Honor Magic V फोल्डेबल स्मार्टफोन 10 जनवरी को होगा लॉन्च

टिप्सटर का दावा है कि Honor Magic V फोल्डेबल फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का होगा। टिप्सटर ने यह भी बताया कि फोन के एक डिस्प्ले में 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलेगा, जबकि दूसरा डिस्प्ले पैनल 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आएगा।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 6 जनवरी 2022 13:58 IST
ख़ास बातें
  • Honor Magic V में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  • Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस हो सकता है फोन
  • हॉनर मैजिक वी होल-पंच कटआउट के साथ आ सकता है
Honor Magic V फोल्डेबल फोन 10 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा, जिसका ऐलान कंपनी द्वारा किया गया है। हॉनर के सीईओ Zhao Ming के अनुसार, इस फोन में बेस्ट फोल्डिंग स्क्रीन मौजूद होगी, जिसके साथ “most complete structural design” दिया जाएगा। इसके अलावा, फोन गीकबेंच वेबसाइट पर भी स्पॉट किया गया है, जिसके जरिए हॉनर मैजिक वी फोल्डेबल स्मार्टफोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी प्राप्त हुई है। लीक के अनुसार, फोन क्वालकॉम Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस होगा। यह पहला फोल्डेबल फोन होगा, जो कि लेटेस्ट स्नैपड्रैगन प्रोसेसर से लैस होगा।
 

Honor Magic V launch details

चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर Honor के पोस्ट के मुताबिक, Honor Magic V स्मार्टफोन 10 जनवरी को 7.30pm local time (भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे) लॉन्च किया जाएगा।
 

Honor Magic V specifications and features

हॉनर के सीईओ Zhao Ming के अनुसार, हॉनर मैजिक वी में मार्केट की सबसे बेस्ट फोल्डिंग स्क्रीन दी जाएगी, जिसके साथ “most complete structural design” दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में डुअल-स्क्रीन डिज़ाइन मौजूद होगा, जिसमें इंटरनल डिस्प्ले में 8 इंच और एक्सटर्नल डिस्प्ले 6.5 इंच का होगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि हॉनर मैजिक वी में कॉम्पलैक्स हींज टेक्नोलॉजी फीचर की जाएगी। कंपनी द्वारा शेयर किए गए शॉर्ट टीज़र वीडियो में भी संकेत मिले हैं कि फोन के फोल्ड होने पर दोनों पैनल के बीच किसी प्रकार का गैप मौजूद नहीं होगा।

फोन की बाहरी स्क्रीन पर सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट मौजूद होगा। इसकी कीमत CNY 10,000 (लगभग 1.17 लाख रुपये) हो सकती है।
Advertisement

टिप्सटर Digital Chat Station का दावा है कि हॉनर मैजिक वी फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा। टिप्सटर ने यह भी बताया कि फोन के एक डिस्प्ले में 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलेगा, जबकि दूसरा डिस्प्ले पैनल 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। फोल्डेबल फोन में 66 वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी जा सकती है और यह एंड्रॉयड 12 के साथ आ सकता है। टिप्सटर ने दावा किया है कि यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस होगा।

प्रोसेसर की जानकारी कथित रूप से गीकबेंच लिस्टिंग के जरिए भी सामने आई है। कहा जा रहा है कि यह फोन मॉडल नंबर Honor MGI-AN00 के साथ आएगा। लिस्टिंग के मुताबिक, फोन Qualcomm Snapdragon SM8450 प्रोसेसर से लैस होगा, जो कि Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर का कोडनेम है। यह फोन एंड्रॉयड 12 पर काम करेगा। गीकबेंच पर फोन का सिंगल कोर स्कोर 1,176 प्वाइंट्स है जबकि फोन का मल्टी-कोर स्कोर 3,440 प्वाइंट्स है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.