Honor Magic 8 Pro हुआ लॉन्च: 7100mAh बैटरी, 200MP टेलीफोटो कैमरा और AI फीचर्स, जानें कीमत

Honor ने Magic 8 Pro UAE में लॉन्च किया है, जिसमें 7100mAh बैटरी, 200MP टेलीफोटो कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट शामिल हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 11 दिसंबर 2025 15:40 IST
ख़ास बातें
  • Honor Magic8 Pro में 7100mAh बैटरी और 200MP टेलीफोटो कैमरा
  • Snapdragon 8 Elite Gen 5 और 5.5G-ready कनेक्टिविटी
  • UAE में प्री-ऑर्डर शुरू, गिफ्ट पैक के साथ उपलब्ध

Photo Credit: Honor

Honor ने UAE मार्केट में अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Honor Magic 8 Pro को लॉन्च किया है। कंपनी इस फोन को ऐसे मॉडल के रूप में पेश कर रही है जो AI इमेजिंग, लंबे बैटरी बैकअप और अगली पीढ़ी की कनेक्टिविटी पर फोकस करता है। फोन में 6.71-इंच का 1.5K LTPO OLED डिस्प्ले दिया गया है जो 1 से 120Hz तक एडाप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है और इसके साथ 7100mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी और Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मौजूद है। लो-लाइट फोटोग्राफी को ध्यान में रखते हुए इसमें 200MP AI Ultra Night Telephoto कैमरा भी शामिल किया गया है।

यह स्मार्टफोन 11 दिसंबर 2025 से UAE में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। Honor Magic 8 Pro Sunrise Gold, Sky Cyan और Black कलर ऑप्शन्स में पेश किया गया है। 12GB RAM और 512GB स्टोरेज का मॉडल AED 3,999 (करीब 97,800 रुपये) में मिलेगा, जबकि 16GB RAM और 1TB स्टोरेज वाला वेरिएंट AED 4,699 (लगभग 1,15,000 रुपये) में लॉन्च हुआ है। शुरुआती खरीदारों के लिए कंपनी ने एक प्री-ऑर्डर पैक भी रखा है जिसमें Honor Watch5 Ultra, 12 महीने का Honor VIP Care+ और तीन महीने का Google AI Pro ट्रायल शामिल है। फोन Honor Online Store और Sharaf DG, Jumbo, Virgin Megastore, Amazon, Noon जैसे कई बड़े रिटेलर्स पर उपलब्ध होगा।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो Honor Magic 8 Pro का 6.71-इंच 1.5K OLED क्वाड-कर्व पैनल HDR10+, 1800 nits की ग्लोबल पीक ब्राइटनेस और 6000 nits की HDR पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है। 4320Hz PWM डिमिंग और Rhino Glass प्रोटेक्शन इसे एक प्रीमियम विजुअल एक्सपीरियंस देता है। फोन IP68, IP69 और IP69K रेटिंग्स के साथ आता है, जिससे डस्ट और वाटर प्रोटेक्शन काफी मजबूत हो जाती है।

परफॉर्मेंस के लिए Magic 8 Pro में Snapdragon 8 Elite Gen 5 मोबाइल प्लेटफॉर्म दिया गया है, जिसे कंपनी नया थर्मल और प्रोसेसिंग अपग्रेड मान रही है। डिवाइस 12GB/16GB LPDDR5X RAM और 512GB/1TB UFS 4.0 स्टोरेज ऑप्शन में आता है। यह Magic UI 10.0 पर चलता है, जो Android 16 आधारित है। AI के लिए फोन में AI Button, AI Search और AI Documents जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

कैमरा सेटअप में पीछे की तरफ तीन सेंसर मौजूद हैं - 50MP वाइड कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 200MP टेलीफोटो लेंस, जिसमें 3.7X ऑप्टिकल और 100X डिजिटल जूम के साथ OIS सपोर्ट मिलता है। लो-लाइट और पोर्ट्रेट फोटोग्राफी के लिए फोन में AI Ultra Night Portrait और नए AI Magic Color जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं। फ्रंट में 50MP कैमरा और 3D डेप्थ सेंसर दिया गया है, जो 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।

कनेक्टिविटी इस फोन की बड़ी हाइलाइट है। Honor Magic 8 Pro UAE का पहला 5.5G-ready स्मार्टफोन है। इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, NFC, USB-C 3.2 Gen1 और NavIC सहित मल्टी-नेविगेशन सिस्टम सपोर्ट मिलता है। डिवाइस में DTS:X Ultra साउंड इफेक्ट्स वाले डुअल स्टीरियो स्पीकर्स भी दिए गए हैं। इसके अलावा, अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर और इन्फ्रारेड सेंसर भी मौजूद है। फोन का वजन 219 ग्राम है और मोटाई 8.32mm है।

Honor Magic 8 Pro में 7100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है, जिसमें 100W वायर्ड SuperCharge और 80W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 में मिल सकता है 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
  2. Apple कर सकती है iPhone 17 सीरीज की मैन्युफैक्चरिंग में कटौती
  3. Huawei Band 11 सीरीज भारत में लॉन्च, 14 दिन तक की बैटरी और 100+ वर्कआउट मोड के साथ आए फिटनेस बैंड
#ताज़ा ख़बरें
  1. Hyundai ने Creta Electric के लिए पेश किया बैटरी रेंटल का ऑप्शन
  2. Apple की iPhone 18 Pro Max में सबसे बड़ी बैटरी देने की तैयारी
  3. Amazon Prime Days और Flipkart GOAT सेल में iPhone 17 Pro Max, Samsung Galaxy S25 जैसे फोन पर बंपर डिस्काउंट
  4. Asus Vivobook 15 और TUF Gaming A15 भारत में लॉन्च, नए AI प्रोसेसर और RTX 3050 GPU के साथ आए लैपटॉप
  5. Vivo X500 में मिल सकता है 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
  6. BAT-BMS: ई-रिक्शा रोकने वाले ऐप्स पर सरकार का बड़ा एक्शन, स्टोर से तुरंत हटाने का आदेश
  7. Dell ने भारत में लॉन्च किया Alienware 15 गेमिंग लैपटॉप, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. एक बार चार्ज करने पर 305 घंटे चलते हैं ये हेडफोन! Edifier G5 MAX लॉन्च, जानें कीमत
  9. अब घर बैठे Aadhaar में Email ID जोड़ें या अपडेट करें, 6 महीने तक मिलेगी फ्री सर्विस
  10. हजारों के गेम्स PlayStation पर फ्री! जुलाई में इन 3 गेम्स को मुफ्त में खेलने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.