Honor Magic 8 Pro Air होगा 16GB रैम, Dimensity 9500 चिपसेट के साथ 19 जनवरी को लॉन्च!

Honor Magic 8 Pro Air को कंपनी 19 जनवरी को मार्केट में पेश करने जा रही है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 जनवरी 2026 17:53 IST
ख़ास बातें
  • फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 के साथ आने वाला है।
  • फोन में 16GB रैम का खुलासा हुआ है।
  • फोन MediaTek Dimensity 9500 चिप से लैस है।

Honor Magic 8 Pro Air को कंपनी 19 जनवरी को मार्केट में पेश करने जा रही है।

Photo Credit: Honor

Honor Magic 8 Pro Air को कंपनी 19 जनवरी को मार्केट में पेश करने जा रही है। फोन पिछले कई दिनों से चर्चा में है। अब इस कथित फोन को बेंचमार्क प्लेटफॉर्म पर स्पॉट किया गया है। Honor Magic 8 Pro Air को Geekbench लिस्टिंग में देखा गया है। यहां से फोन की रैम, प्रोसेसर, परफॉर्मेंस क्षमता के बारे में अहम जानकारी मिलती है। फोन में विशाल बैटरी देखने को मिल सकती है। यह मल्टीटास्किंग डिवाइस के रूप में दमदार परफॉर्मेंस देने वाला हो सकता है। आइए जानते हैं Honor Magic 8 Pro Air के लॉन्च से पहले लेटेस्ट अपडेट।

Honor Magic 8 Pro Air के लॉन्च में अब बहुत समय नहीं रह गया है। 19 जनवरी को इसे चीनी मार्केट में पेश किया जाएगा। फोन के स्पेसिफिकेशंस लीक्स और अफवाहों में लगातार सामने आ रहे हैं। Honor Magic 8 Pro Air को लेकर टिप्स्टर @ZionsAnvin ने एक पोस्ट शेयर किया है। फोन को लॉन्च से पहले अब Geekbench लिस्टिंग में देखा गया है। फोन में 16GB रैम का खुलासा हुआ है। 

Advertisement

खबर है कि फोन में जबरदस्त मल्टीटास्किंग क्षमता होगी। कारण इसका प्रोसेसर भी होगा। LDY-AN00 मॉडल नम्बर के साथ यह फोन MediaTek Dimensity 9500 चिप से लैस है। फोन में ऑक्टाकोर चिपसेट है जिसका मेन कोर 4.21GHz पर क्लॉक किया गया है। Honor Magic 8 Pro Air में तीन परफॉर्मेंस कोर 3.50GHz पर क्लॉक किए गए हैं। वहीं, 4 एफिशिएंसी कोर 2.70GHz पर क्लॉक किए गए हैं। फोन में Mali-G1-Ultra-MC12 प्रोसेसर ग्राफिक्स के लिए दिया गया है। 

फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 के साथ आने वाला है जिस पर MagicOS 10 की स्किन होगी। हालिया लीक्स की मानें तो फोन में 6.31 इंच का AMOLED डिस्प्ले होगा। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। रियर में 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा, और 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस होगा। सेल्फी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने वाला है। हॉनर फोन में 5500mAh की बैटरी होगी। इसमें 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलने वाला है। फोन में IP68 और IP69 रेटिंग मिल सकती है। फोन 19 जनवरी को चीनी मार्केट में पेश होने वाला है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  2. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  3. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  3. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  4. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  5. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  6. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  7. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  8. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  9. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  10. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.