Honor Magic 7 Pro फोन 5800mAh बैटरी, 100W चार्जिंग के साथ नवंबर में होगा लॉन्च!

Honor Magic 7 Pro

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 अगस्त 2024 17:06 IST
ख़ास बातें
  • डिवाइस फ्रंट में 50 मेगापिक्सल के कैमरा से लैस हो सकता है।
  • Magic 7 Pro में 5,800mAh बैटरी देखने को मिल सकती है।
  • फोन में 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी बताया गया है।

Honor Magic 7 Pro हाल ही में लॉन्च हुए Honor Magic 6 Pro का सक्सेसर होगा।

Photo Credit: Honor

Honor Magic 7 Pro कंपनी का अगला फोन होगा जो लॉन्च से पहले सुर्खियों में है। फोन नवंबर में लॉन्च होगा। सीरीज में कंपनी Magic 7, Magic 7 Pro, Magic 7 Ultimate, और Magic 7 RSR Porsche Design जैसे मॉडल्स पेश कर सकती है। Honor Magic 7 Pro के बारे में लेटेस्ट लीक इसके स्पेसिफिकेशंस का खुलासा करता है। फोन में 5800mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिल सकता है। इसमें 2K डिस्प्ले होगा और कई आकर्षक फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। Honor Magic 7 Pro इससे पहले आए Honor Magic 6 Pro का सक्सेसर होगा। आइए विस्तार से जानते हैं। 

Honor Magic 7 Pro के स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले ऑनलाइन लीक हो गए हैं। Honor Magic 7 Pro हाल ही में लॉन्च हुए Honor Magic 6 Pro का सक्सेसर होगा। चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फोन कथित तौर पर स्पेसिफिकेशंस के साथ लीक हो गया है। फोन में 6.82 इंच का 2K डुअल लेयर OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ होगा। फोन में Snapdragon 8 Gen 4 चिपसेट होगा जिसके साथ में UFS 4.0 स्टोरेज और LPDDR5X RAM देखने को मिल सकती है। 

डिवाइस फ्रंट में 50 मेगापिक्सल के कैमरा से लैस हो सकता है। जिसमें 3D डेप्थ सेंसिंग क्षमता दी जा सकती है। रियर में यह 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा से लैस होगा। साथ में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस देखने को मिल सकता है। Magic 7 Pro में 5,800mAh बैटरी देखने को मिल सकती है। यह थर्ड जेनरेशन Qinghai Lake बैटरी तकनीक के साथ आ सकता है। 

फोन में 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी बताया गया है। साथ ही इसमें 66W वायरलेस चार्जिंग होगी। इसके अलावा अन्य फीचर्स में IP68/69 रेटिंग दी जा सकती है। फोन में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर भी बताया गया है जो 2D फेस रिकग्निशन क्षमता के साथ आ सकता है। फोन में सैटेलाइट कम्युनिकेशन फीचर भी देखने को मिल सकता है। ये सभी स्पेसिफिकेशंस अभी अफवाहों में हैं। कंपनी की ओर से इनकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 108-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1264x2800 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  2. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  3. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  4. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  5. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  6. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  7. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  8. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  9. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  10. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.