Honor ने 12GB तक रैम और 512GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किए Magic 7 Lite, Magic 7 Pro स्मार्टफोन, जानें कीमत

Honor Magic 7 Pro के 12GB + 512GB ऑप्शन की कीमत 1099.99 यूरो (लगभग 97,000 रुपये) रखी गई है। इसे ब्रीज ब्लू, ब्लैक और लूनर शैडो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 15 जनवरी 2025 21:28 IST
ख़ास बातें
  • Magic 7 Lite के 8GB + 512GB वेरिएंट को 399 यूरो में पेश किया गया है
  • Magic 7 Pro के 12GB + 512GB ऑप्शन की कीमत 1099.99 यूरो है
  • दोनों मॉडल अब यूरोप में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं

Honor Magic 7 Lite (ऊपर तस्वीर में) के 8GB + 512GB कॉन्फिगरेशन को यूरोप में 399 यूरो (लगभग 30,000 रुपये) में पेश किया गया है

Photo Credit: Honor

Honor Magic 7 Lite और Honor Magic 7 Pro को यूरोप में लॉन्च किया गया है। इससे पहले, पिछले साल अक्टूबर में Magic 7 Pro को चीन में लॉन्च किया गया था। नया Honor Magic Pro मॉडल Qualcomm के फ्लैगशिप Snapdragon 8 Elite Extreme Edition चिपसेट पर चलता है, जबकि Magic 7 Lite में Snapdragon 6 Gen 1 SoC शामिल है। दोनों स्मार्टफोन में कुछ कनेक्टिविटी ऑप्शन को छोड़ सभी स्पेसिफिकेशन्स अलग मिलते हैं। Lite वेरिएंट 6,600mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है, जबकि Pro मॉडल में 5,270mAh बैटरी दी गई है।
 

Honor Magic 7 Lite, Magic 7 Pro price, availability

Honor Magic 7 Lite के 8GB + 512GB कॉन्फिगरेशन को यूरोप में 399 यूरो (लगभग 30,000 रुपये) में पेश किया गया है। स्मार्टफोन टाइटेनियम ब्लैक और टाइटेनियम पर्पल शेड में खरीदने के लिए उपलब्ध है। वहीं, Honor Magic 7 Pro के 12GB + 512GB ऑप्शन की कीमत 1099.99 यूरो (लगभग 97,000 रुपये) रखी गई है। इसे ब्रीज ब्लू, ब्लैक और लूनर शैडो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। यह मॉडल भी यूरोप में बिक्री के लिए उपलब्ध है।
Advertisement
 

Honor Magic 7 Lite, Magic 7 Pro specifications

Honor Magic 7 Lite Android 14-बेस्ड MagicOS 8.0 पर चलता है, जबकि Pro वेरिएंट Android 15-बेस्ड MagicOS 9.0 आउट-ऑफ-द-बॉक्स चलाता है। Lite मॉडल में 6.78-इंच फुल-एचडी+ (1,224x2,700 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट शामिल है। वहीं, Magic 7 Pro में 6.8-इंच फुल-एचडी+ (1,280x2,800 पिक्सल) LTPO OLED डिस्प्ले दिया गया है और यह Snapdragon 8 Elite Extreme Edition चिपसेट पर रन करता है।
 

Honor Magic 7 Pro
Photo Credit: Honor

कैमरा सेटअप भी अलग हैं। Magic 7 Lite में 108-मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें दूसरा कैमरा 5-मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड लेंस है। फ्रंट में एक16-मेगापिक्सल शूटर है। वहीं, Magic 7 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें OIS और वेरिएबल अपर्चर से लैस 50-मेगापिक्सल मेन सेंसर, 50-मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस और एक 200-मेगापिक्सल पेरिस्कोप लेंस शामिल है। इसमें फ्रंट में एक 50-मेगापिक्सल वाइड-एंगल कैमरा और एक 3D डेप्थ कैमरा शामिल है।
Advertisement

Magic 7 Pro में 5,270mAh बैटरी मिलती है, जो 100W वायर्ड और 80W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। वहीं, Magic 7 Lite में 6,600mAh बैटरी दी गई है, जो 66W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। Pro वेरिएंट में 5G, Wi-Fi 7, ब्लूटूथ 5.4, GPS/AGPS, गैलीलियो, ग्लोनास, NFC, OTC और एक USB Type-C पोर्ट शामिल है। इसमें धूल और पानी से बचाव के लिए IP69 + IP68 रेटेड बिल्ड है और फोन 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस आता है। Magic 7 Lite में Bluetooth 5.1 और Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac को छोड़ अन्य सभी कनेक्टिविटी ऑप्शन एक समान हैं।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 200-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5850 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1280x2800 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

6600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1224x2700 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
  2. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  3. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  4. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  6. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  7. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  8. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  10. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.