Honor Magic 7 Lite फोन Snapdragon 6 Gen 1, 8GB रैम के साथ जल्द होगा लॉन्च, सामने आया परफॉर्मेंस स्कोर

Honor Magic 7 Lite की लिस्टिंग दिखाती है कि इसे ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ टेस्ट किया गया था, जिसमें चार कोर को 1.8GHz और अन्य चार को 2.21GHz पर क्लॉक किया गया था।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 नवंबर 2024 21:34 IST
ख़ास बातें
  • Honor Magic 7 Lite को Geekbench पर देखा गया
  • सिंगल-कोर में 934 और मल्टी-कोर में 2768 स्कोर हासिल किया
  • इससे पहले Google Play Console पर हो चुका है लिस्ट

Honor Magic 7 Lite मौजूदा Magic 6 Lite (ऊपर तस्वीर में) के सक्सेसर के रूप में आ सकता है

Photo Credit: Honor

Honor Magic 7 सीरीज का एक मॉडल, Magic 7 Lite पिछले कुछ समय से लीक्स के जरिए सुर्खियों में बना हुआ है। इसी महीने फोन की Google Play Console लिस्टिंग देखी गई थी और अब, इसे बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर लिस्टेड देखा गया है। लिस्टिंग परफॉर्मेंस टेस्ट स्कोर दिखाती है और साथ ही इसके जरिए अपकमिंग Hohor फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन्स का भी पता चलता है। Honor Magic 7 Lite के Snapdragon 6 Gen 1 SoC के साथ आने की संभावना है। फोन में 12GB तक रैम मिल सकती है। गीकबेंच पर इसे 8GB रैम के साथ टेस्ट किया गया था।

91मोबाइल ने Honor के एक स्मार्टफोन को मॉडल नंबर BRP-NX1M के साथ देखा, जिसे Magic 7 Lite के साथ जोड़ा जा रहा है। लिस्टिंग दिखाती है कि इसे ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ टेस्ट किया गया था, जिसमें चार कोर को 1.8GHz और अन्य चार को 2.21GHz पर क्लॉक किया गया था। मदरबोर्ड का कोडनेम ‘Parrot' था। इस सिस्टम को Snapdragon 6 Gen 1 SoC के साथ जोड़ा जा रहा है।
Advertisement

इसके अलावा, Geekbench पर इस स्मार्टफोन मॉडल को 8GB रैम और Android 14 OS के साथ टेस्ट किया गया था। टेस्ट में फोन ने सिंगल-कोर में 934 और मल्टी-कोर में 2768 स्कोर हासिल किया था। इससे पहले भी अपकमिंग Honor स्मार्टफोन में Snapdragon 6 Gen 1 SoC होने की बात सामने आई थी। लीक्स में इसके 12GB रैम के साथ आने की संभावना जताई गई है। ऐसा हो सकता है कि यह एक से ज्यादा रैम वेरिएंट में लॉन्च हो, जिसमें 12GB रैम कॉन्फिगरेशन टॉप-ऑफ-द-लाइन हो।

Google Play Console लिस्टिंग में फोन की कोई खास जानकारी सामने नहीं आई थी। यदि यह Magic 7 Lite निकलता है, तो यह Magic 6 Lite के सक्सेसर के रूप में मार्केट में कदम रखेगा। Honor Magic 6 Lite को 120Hz 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 6 Gen 1 SoC पर, 8GB रैम, 256GB स्टोरेज, 5300mAh बैटरी और 35W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया गया था। फोन में 108 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और फ्रंट में 16 मेगापिक्सल शूटर दिया गया है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  4. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  5. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  3. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  4. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  5. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  6. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  7. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  8. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  9. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  10. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.