Honor Holly 4 में है 13 मेगापिक्सल कैमरा, जानें कीमत

हुवावे टर्मिनल के हॉनर ब्रांड ने अपनी हॉली सीरीज़ का नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया है। हॉनर हॉली 4 की कीमत 11,999 रुपये है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 3 अक्टूबर 2017 15:15 IST
ख़ास बातें
  • हॉनर हॉली 4 एक मेटल बॉडी वाला स्मार्टफोन है
  • हॉनर हॉली 4 की कीमत 11,999 रुपये है
  • स्मार्टफोन में पीडीएएफ के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है
हुवावे टर्मिनल के हॉनर ब्रांड ने अपनी हॉली सीरीज़ का नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया है। हॉनर हॉली 4 की कीमत 11,999 रुपये है। और यह देशभर में हॉनर के साझेदार रिटेल स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। हॉनर हॉली 4 ग्रे, गोल्ड और सिल्वर कलर वेरिएंट में मिलेगा। कंपनी का कहना है कि Honor Holly 4 स्मार्टफोन 12 महीने की सर्विस वारंटी के साथ आता है।

हॉनर हॉली 4 एक मेटल बॉडी वाला स्मार्टफोन है जिसके किनारे घुमावदार हैं। फोन में 5 इंच एचडी ( 720x1280 पिक्सल्स) डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में 1.1 गीगाहर्ट्ज़ एसडी 430 (एमएसएम 8937) प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 3 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में पीडीएएफ के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फोन में सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। हॉनर हॉली 4 में रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। जिससे 0.5 सेकेंड में फोन को अनलॉक करने का दावा किया गया है।

स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है जिसके ऊपर ईएमयूआई 5.1 स्किन है। हॉली 4 को पावर देने के लिए एक 3020 एमएएच की बैटरी है। जिससे 10 घंटे तक का टॉक टाइम और 57 घंटे तक का म्यूज़िक प्लेबैक टाइम मिलने का दावा किया गया है। स्मार्टफोन डुअल सिम सपोर्ट करता है।
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए हॉनर हॉली 4 में 4जी वीओएलटीई के अलावा 3जी, 2जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, माइक्रो यूएसबी (ओटीजी के साथ) जैसे फ़ीचर हैं। इसके अलावा फोन में एक्सीलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी, एम्बियंट लाइट सेंसर और जी-सेंसर दिए गए हैं। फोन का डाइमेंशन 143.7 x 70.95 x 8.2 और वज़न 144 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Useful software tweaks
  • Light and easy to use
  • Bad
  • Camera performance is below par
  • Pricing is not competitive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, सेफ्टी के लिए मिलेगा Sanchar Saathi सपोर्ट; यहां जानें कीमत और सेल डिटेल्स
  3. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  4. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
  2. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  4. HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, सेफ्टी के लिए मिलेगा Sanchar Saathi सपोर्ट; यहां जानें कीमत और सेल डिटेल्स
  5. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  6. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  7. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  9. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.