Honor GT Pro फोन में मिलेगी 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा! और भी स्पेसिपिकेशन्स हुए लीक

पोस्ट में मॉडल का नाम नहीं लिया गया है, लेकिन दिए गए इशारे से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां Honor GT Pro की बात की गई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 फरवरी 2025 17:37 IST
ख़ास बातें
  • Honor डिवाइस में पावरफुल Snapdragon 8 Elite चिपसेट मिल सकता है
  • इसमें कम से कम 6,000mAh बैटरी और 100W चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद
  • 50MP मेन रियर कैमरा के साथ आ सकता है अपकमिंग Honor गेमिंग हैंडसेट

Honor GT (ऊपर तस्वीर में) की तुलना में कुछ बड़े अपग्रेड्स ला सकता है GT Pro मॉडल

Photo Credit: Honor

Honor GT को पिछला साल दिसंबर में लॉन्च किया गया था। स्मार्टफोन गेमिंग-सेंट्रिक है, जो 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 1200 nits ग्लोबल पीक ब्राइटनेस लेवल, 16GB रैम और Snapdragon 8 Gen 3 SoC जैसे स्पेसिफिकेशन्स से लैस आता है। अब, एक लीक में Honor GT Pro के स्पेसिफिकेशन्स को लीक किया गया है। लीक से संकेत मिलता है कि अपकमिंग Pro मॉडल में वेनिला की तुलना में कुछ बड़े अपग्रेड होंगे। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस मॉडल को लेकर पूरी तरह से चुप्पी बनाई रखी है।

चाइना के एक टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन (चीनी भाषा से अनुवादित नाम) ने वीबो पर एक पोस्ट में एक Honor डिवाइस के स्पेसिफिकेशन्स लीक किए। पोस्ट में मॉडल का नाम नहीं लिया गया है, लेकिन दिए गए इशारे से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां Honor GT Pro की बात की गई है। लीक के अनुसार, Honor डिवाइस में पावरफुल Snapdragon 8 Elite चिपसेट मिलेगा। ऐसा हो सकता है कि हैंडसेट के लॉन्च के समय यह इस फ्लैगशिप के साथ आने वाले कुछ किफायती स्मार्टफोन मॉडल्स में से एक हो। 
Advertisement

डिवाइस में 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ 6.78 इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले मिल सकता है। सुरक्षा के लिए, फोन में अल्ट्रासोनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल हो सकता है। आगे बताया गया है कि GT Pro में फ्लैगशिप-ग्रेड 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मिलेगा। यहां सेकंडरी कैमरा की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन ऐसा हो सकता है कि इसे वेनिला GT मॉडल के समान ही 12-मेगापिक्सल के अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ जोड़ा जाए। 

लीक से पता चलता है कि Honor GT Pro (संभवत:) में लगभग 6,000mAh या इससे ज्यादा क्षमता की बैटरी मिलेगी। इसमें 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। Honor GT Pro को Honor 400 सीरीज के बाद लॉन्च किया जा सकता है, जिसके चीन में इस साल मई में आने की उम्मीद है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  2. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  3. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  4. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  6. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  8. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  9. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  10. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.