Honor 9X Lite जल्द होगा लॉन्च, 48 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा से होगा लैस

Honor 9X Series में हॉनर 9एक्स और 9एक्स लाइट पहले से मौजूद है, जिन्हें चीन में लॉन्च किया जा चुका है। आगामी फोन में Kirin 710 या किरिन 710एफ चिपसेट दिया जा सकता है।

विज्ञापन
अपडेटेड: 11 फरवरी 2020 11:45 IST
ख़ास बातें
  • Honor 9X Lite में 48-मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा
  • इस फोन के बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है
  • हॉनर 9एक्स लाइट Kirin 710F या किरिन 710 चिपसेट के साथ लॉन्च हो सकता है

Honor 9X और Honor 9X Pro को कंपनी चीन में लॉन्च कर चुकी है

Honor 9X Lite कंपनी की 9X सीरीज का तीसरा स्मार्टफोन होगा। इस सीरीज में कंपनी हॉनर 9एक्स और हॉनर 9एक्स प्रो को पहले ही लॉन्च कर चुकी है और अब लेटेस्ट टीज़र को देखा जाए तो इस सीरीज का एक लाइट वर्ज़न लॉन्च होने वाला है। Honor ने एक पोस्टर साझा किया है, जिसमें हमें इस आगामी फोन की जानकारी मिलती है। पोस्टर में “XTRAORDINARY PHOTOGRAPHER” और “WITH 48MP DUAL CAMERA” लिखा है। इससे यह साफ हो जाता है कि आगामी फोन फोटोग्राफी के शौकीनों को टार्गेट करेगा और कंपनी ने इसमें 48-मेगापिक्सल डुअल कैमरा दिया है। इसके अलावा यह फोन गूगल प्ले स्टोर सपोर्ट करने वाले फोन की आधिकारिक लिस्ट में देखा गया है, जो यह पुष्टी करता है कि Honor 9X Lite गूगल मोबाइल सर्विसिस (GMS) के साथ आएगा।

यह पोस्टर हॉनर के कर्मचारी जॉर्ज ज़ाओ ने फेसबुक पर साझा किया है, जिसमें हॉनर 9एक्स लाइट के बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर और दाईं ओर पावर और वॉल्यूम बटन देखें जा सकते हैं। इस डुअल रियर कैमरा सेटअप में 48-मेगापिक्सल मेन कैमरा सेंसर होगा और इसका दूसरा कैमरा डेप्थ सेंसर हो सकता है। इसमें एक फ्लैश भी दिया गया है।

Honor 9X और Honor 9X Pro को पिछले साल जुलाई में चीन में लॉन्च किया गया था। दोनों ही फोन मिड-रेंड सेगमेंट में उतारे गए थे और इनमें हुआवे द्वारा बनाया किरिन 810 प्रोसेसर शामिल है। फिलहाल हॉनर 9एक्स लाइट में शामिल प्रोसेसर की जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन यदि पिछली कुछ अफवाहों को सच माना जाए तो 9X Lite में Kirin 710F या किरिन 710 प्रोसेसर दिया जा सकता है।

जहां एक ओर यूएस की कंपनियां चीन के टेक्नोलॉजी दिग्गज Huawei के साथ काम करने से प्रतिबंधित हैं, वहीं, दिलचस्प बात है कि हॉनर अपने इस आगामी फोन में गूगल प्ले सर्टिफिकेशन देने में कायमाब रही है। जैसा की हमने आपको बताया कि Honor 9X Lite को गूगल प्ले सर्टिफाइड डिवाइस की लिस्ट में तीन अलग मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। इनमें JSN-L21, JSN-L22 और JSN-L23 मॉडल नंबर शामिल हैं। इसका मतलब है कि डिवाइस गूगल प्ले स्टोर और गूगल ऐप्स के साथ आएगा या उन्हें सपोर्ट करेगा। फिलहाल हॉनर 9एक्स लाइट की लॉन्च की तारीख की जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन जॉर्ज का कहना है कि यह फोन जल्द लॉन्च होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , honor, Honor 9X Lite, Honor 9X Lite specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.