Honor 9X में हो सकते हैं दो रियर कैमरे और पॉप-अप सेल्फी कैमरा

Honor 9X के आधिकारिक लॉन्च से पहले हैंडसेट का स्केमैटिक लीक हो गया है। जानें हॉनर 9एक्स के बारे में।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 3 जुलाई 2019 16:34 IST
ख़ास बातें
  • Honor 9X में किरिन 810 प्रोसेसर दिया जा सकता है
  • Honor 9X में हो सकते हैं पतले-बेज़ल
  • Honor 9X के साथ Honor 9X Pro भी हो सकता है लॉन्च

Honor 9X में हो सकते हैं दो रियर कैमरे और पॉप-अप सेल्फी कैमरा

Photo Credit: Twitter/Evan Blass

Honor 9X के आधिकारिक लॉन्च से पहले हैंडसेट के स्केमैटिक लीक हो गया है। हैंडसेट के स्केमैटिक लीक होने से इस बात का संकेत मिला है कि Honor 9X में पॉप-अप सेल्फी कैमरा और फोन के पिछले हिस्से पर डुअल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है। इस सप्ताह के शुरुआत में Huawei के सब-ब्रांड Honor ने इस बात को कंफर्म किया था कि कंपनी 23 जुलाई को चीन में Honor 9X को लॉन्च करेगी। स्मार्टफोन में हाइसिलिकॉन किरिन 810 चिपसेट दिया जा सकता है। Honor 9X के अलावा 23 जुलाई को इवेंट में Honor 9X Pro के भी लॉन्च होने की संभावना है।

टिप्स्टर इवान ब्लास ने अपने ट्विटर अकाउंट @evleaks से ट्वीट करके Honor 9X के स्केमैटिक को लीक किया है। तस्वीर में एक हैंडसेट को दिखाया गया है जिसे लेकर दावा किया गया है कि यह एक Honor 9X है जो पतले-बेज़ल डिस्प्ले के साथ दिख रहा है। इसके अलावा पॉप-अप सेल्फी कैमरा मॉड्यूल और फोन के पिछले हिस्से पर एलईडी फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप की भी झलक देखने को मिली है।

हैंडसेट के स्केमैटिक में फोन के किनारे पर वॉल्यूम और अन्य बटन दिखाई दे रहे हैं। यह पावर और एआई बटन हो सकता है। फोन के निचले हिस्से में यूएसबी पोर्ट को जगह मिली है। हॉनर पहले ही इस बात को कंफर्म कर चुकी है कि कंपनी 23 जुलाई को Honor 9X को लॉन्च करने वाली है। हालांकि, जैसा कि हमने आपको बताया कि कंपनी हॉनर 9एक्स के साथ Honor 9X Pro को भी उतार सकती है।

Honor 9X Pro में Huawei का हाईसिलिकॉन किरिन 980 प्रोसेसर तो वहीं Honor 9X में किरिन 810 चिपसेट दिया जा सकता है। हॉनर 9एक्स में 6.5 और 6.7 इंच के बीच का एलसीडी पैनल होने का अनुमान है। कुछ समय पहले ऐसा दावा किया जा रहा था कि Honor 9X में तीन रियर कैमरे दिए जा सकते हैं। इसके अलावा हॉनर 9एक्स में जान फूंकने के लिए 10 वॉट के चार्जर के साथ 3,750 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Immersive full-screen display
  • Reliable performance
  • All-day battery life
  • Decent night mode
  • Bad
  • Underwhelming cameras
  • Stutters at gaming
  • EMUI is loaded with bloatware
  • Bulky and unwieldy
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.59 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 710एफ

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Honor 9X, Honor
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  6. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  7. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  9. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.