108 MP कैमरा, 8GB रैम के साथ Honor 90 Lite लॉन्च, जानें क्या हैं खासियतें

Honor 90 Lite में 6.7 इंच की LTPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.9:9, रेजोल्यूशन FHD+ और रिफ्रेश रेट 90Hz है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 जून 2023 12:52 IST
ख़ास बातें
  • Honor 90 Lite में 6.7 इंच की LTPS LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Honor 90 Lite में 108 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है।
  • Honor 90 Lite में 4,500mAh की बैटरी दी गई है।

Honor 90 Lite में 6.7 इंच की LTPS LCD डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Honor France

Honor 90 Lite अब फ्रांस में Honor की वेबसाइट पर लिस्टेड हो गया है, जहां इसके सभी स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ है। शुरुआत में लिस्टिंग में सिर्फ फोन की फोटो दिखाई गईं थी, लेकिन लिस्टिंग के अपडेट वर्जन में कीमत को छोड़कर सभी स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी गई है। ऐसी संभावना है कि फोन की कीमत की घोषणा 6 जुलाई को की जा सकती है। यहां हम आपको Honor 90 Lite के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Honor 90 Lite, Honor X50i का मोडिफाई वर्जन है जो कि अप्रैल, 2023 में चीन में लॉन्च किया गया था। डिजाइन के मामले में 90 Lite काफी हद तक X50i जैसा लगता है, लेकिन इसमें रियर कैमरा, चार्जिंग स्पीड और रैम आदि अलग हैं।


Honor 90 Lite की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Honor की वेबसाइट पर Honor 90 Lite की कीमत का अभी खुलासा नहीं हुआ है। यूरोप में उपलब्ध होने पर यह फोन Midnight Black, Titanium Silver और Cyan Lake में आएगा।


Honor 90 Lite के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Honor 90 Lite में 6.7 इंच की LTPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.9:9, रेजोल्यूशन FHD+ और रिफ्रेश रेट 90Hz है। प्रोसेसर के लिए यह फोन Dimensity 6020 चिपसेट पर काम करता है। स्टोरेज के मामले में इस फोन में 8GB RAM और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड MagicOS 7.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो 90 Lite के रियर में 108 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। बैटरी बैकअप के लिए इस फोन में 4,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 22.5W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, ड्यूल सिम सपोर्ट, 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी, जीपीएस और यूएसबी-सी पोर्ट दिया गया है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 6020

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

100-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2388 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix Hot 70 Pro 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर्स के होंगे ऑप्शन
  2. iQOO 16, iQOO Neo 12 में मिल सकता है 185Hz तक के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले 
  3. iQOO Z11 भारत में लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹34,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto G Max vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. Redmi Watch 6 Active ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 18 दिन बैटरी, जानें कीमत
  3. OnePlus का 50MP कैमरा, 7400mAh बैटरी वाला फोन मिल रहा ₹3000 सस्ते में
  4. क्या अमेरिका ने छिपाकर रखे हैं एलियन के सबूत? वैज्ञानिक के इन दावों से उड़ जाएंगे आपके होश
  5. अब नहीं अटकेगा आपका मोबाइल! Google ने Android 17 के साथ कर दिया समाधान
  6. iPhone 16 खरीदने का सही मौका! ₹9 हजार से ज्यादा की सीधी बचत, एक्सचेंज पर ₹5 हजार बोनस
  7. मोबाइल चोरी होने पर घर बैठें करें FIR, मोबाइल ब्लॉक, सबसे आसान तरीका
  8. Vivo Y31T 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुआ प्राइस
  9. Infinix Hot 70 Pro 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर्स के होंगे ऑप्शन
  10. iQOO 16, iQOO Neo 12 में मिल सकता है 185Hz तक के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.