Honor 9 Lite लॉन्च, इसमें हैं चार कैमरे और पतले किनारे वाला डिस्प्ले

हुवावे टर्मिनल के सब-ब्रांड हॉनर ने आखिरकार अपना बहुप्रतीक्षित फोन हॉनर 9 लाइट चीन में लॉन्च कर दिया है। हॉनर 9 लाइट की अहम खासियत है इसमें दिए गए दो फ्रंट व दो रियर कैमरे और पतले किनारे वाला डिस्प्ले। हॉनर का यह स्मार्टफोन इसी साल जुलाई में लॉन्च हुए हॉनर 9 का एक कमजोर वैरिएंट है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 21 दिसंबर 2017 17:54 IST
ख़ास बातें
  • हॉनर 9 लाइट में दो रियर व दो फ्रंट कैमरे दिए गए हैं
  • फोन एंड्रॉयड 8.0 ओरियो आधारित ईएमयूआई 8.0 पर चलता है
  • डिवाइस में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला फुलविज़न डिस्प्ले है
हुवावे टर्मिनल के सब-ब्रांड हॉनर ने आखिरकार अपना बहुप्रतीक्षित फोन हॉनर 9 लाइट चीन में लॉन्च कर दिया है। हॉनर 9 लाइट की अहम खासियत है इसमें दिए गए दो फ्रंट व दो रियर कैमरे और पतले किनारे वाला डिस्प्ले। हॉनर का यह स्मार्टफोन इसी साल जुलाई में लॉन्च हुए हॉनर 9 का एक कमजोर वैरिएंट है। इस डिवाइस में हॉनर के बाकी स्मार्टफोन की तरह ही डिजाइन की झलक मिलती है। स्मार्टफोन की बिक्री चीन में 26 दिसंबर से शुरू होगी।

हॉनर 9 लाइट के 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत चीन में 1,199 चीनी युआन(करीब 11,700 रूपये) है। जबकि 4जीबी रैम/32जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 1,499 चीनी युआन(करीब 14,600 रूपये) में लॉन्च किया गया है। फोन का 4जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 1,799 चीनी युआन(करीब 17,500 रूपये) में उपलब्ध कराया जाएगा।  फोन नेवी ब्लू, सीगुल ग्रे, मैजिक नाईटफाल और पर्ल व्हाइट कलर में मिलेगा। जैसा कि हमने बताया कि फोन की पहली सेल चीन में 26 दिसंबर को होगी और इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुक्रवार से शुरू होंगे। गिज़्मोचाइना की ख़बर के मुताबिक, फोन की बिक्री कुछ दिन बाद ही भारत, रूस और ब्रिटेन समेत 14 देशों में शुरू होगी।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो हॉनर 9 लाइट में एक 5.6 इंच फुल एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2160 है। फोन का स्क्रीन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला है यानी आपको फोन में पतले किनारे वाला डिस्प्ले मिलेगा। हॉनर ने इस स्मार्टफोन में कम्पनी का हाईसिलिकॉन किरिन 659 प्रोसेसर दिया है। ग्राफिक्स के लिए माली टी830-एमपी2 दिया गया है। जैसा कि हमने ऊपर बताया फोन रैम और स्टोरेज के आधार पर 3 अलग-अलग वेरिएंट में मिलेगा। स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जाना संभव है।

फोन में कैमरे की बात करें तो फोन में रियर पर 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है। रियर कैमरा पीडीएएफ सपोर्ट करता है। फ्रंट में भी यही कैमरा सेटअप है। कैमरे में आपको 3डी ब्यूटी, बोकेह इफ़ेक्ट, पैनोरमा जैसे मोड भी मिलेंगे। फोन हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट करता है। हैंडसेट एंड्रॉयड 8.0 ओरियो आधारित ईएमयूआई 8.0 पर चलता है।
Advertisement

हॉनर-9 लाइट को पावर देने का काम करेगी 3000 एमएएच की बैटरी। जिसके 24 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम और 3जी नेटवर्क पर 20 घंटे तक का टॉक टाइम देने का दावा किया गया है। इसके अलावा कम्पनी का कहना है कि फोन से 13 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक, 86 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक और 4 जी इंटरनेट इस्तेमाल करने पर करीब 9 घंटे का एक्सेस टाइम मिलेगा। कनेक्टिविटी की बात करें तो हॉनर 9 लाइट में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ, जीपीएस, ए-जीपीएस, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और ओटीजी के साथ माइक्रो यूयएसबी जैसे फ़ीचर दिए गए हैं। फोन में एक्सीलेरोमीटर, लाइट सेंसर और मैग्नेटोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। फोन का डाइमेंशन 151x71.9x7.6 मिलीमीटर और वज़न 149 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Striking looks and low weight
  • Vivid display
  • Competent front cameras
  • Bad
  • Battery life could be better
  • Average rear cameras
  • UI isn't very snappy
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.65 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 659

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.