Honor 8X Max, Honor 8X लॉन्च, दो रियर कैमरे, जैसी कई खूबियों से लैस हैं ये हैंडसेट

Huawei के सब ब्रांड हॉनर ने बुधवार को Honor 8X और Honor 8X Max को लॉन्च कर दिया है। डसेट में आपको पतले बेजल वाली डिस्प्ले और फोटोग्राफी के लिए दो रियर कैमरे मिलेंगे।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 6 सितंबर 2018 18:13 IST
ख़ास बातें
  • हॉनर 8एक्स में सेल्फी के लिए मिलेगा 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  • डॉल्बी एटमॉस साउंड और स्टीरियो स्पीकर्स है हॉनर के दोनों स्मार्टफोन में
  • हॉनर 8एक्स में सेल्फी के लिए मिलेगा 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
Huawei के सब ब्रांड हॉनर ने बुधवार को Honor 8X और Honor 8X Max को लॉन्च कर दिया है। हॉनर 8एक्स और हॉनर 8 मैक्स दोनों ही स्मार्टफोन का बैक पैनल ग्लास से बना है। हैंडसेट में आपको पतले बेजल वाली डिस्प्ले और फोटोग्राफी के लिए दो रियर कैमरे मिलेंगे। iPhone X की तरह Honor 8X में डिस्प्ले नॉच है तो वहीं दूसरी तरफ Honor 8X Max में वाटरड्रॉप डिस्प्ले मौजूद है। केवल इतना ही नहीं, हॉनर के यह हैंडसेट टीयूवी राइनलैंड सर्टिफाइड ब्लू लाइट प्रोटेक्शन से लैस हैं। दोनों ही स्मार्टफोन में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस वाले फीचर्स मौजूद हैं। यूजर को एआर स्टीकर्स, पोर्ट्रेट मोड, एचडीआर और सुपर नाइट सीन जैसे फीचर मिलेंगे। Honor 7X का अपग्रेड वर्जन है हॉनर 8एक्स। Honor 8X और Honor 8X Max में डॉल्बी एटमॉस साउंड और स्टीरियो स्पीकर्स मिलेंगे। फिलहाल यह हैंडसेट अभी चीन में लॉन्च किए गए हैं।
 

Honor 8X, Honor 8X Max की कीमत

Honor 8X की चीन में कीमत 1,399 चीनी युआन (लगभग 14,700 रुपये) है। इस दाम में आपको 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,599 चीनी युआन (लगभग 16,800 रुपये) है।  6 जीबी रैम/ 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 1,899 चीनी युआन (लगभग 20,000 रुपये) है। 6 सितंबर से हॉनर 8एक्स के तीनों वेरिएंट की प्री-बुकिंग शुरू होगी। Honor 8X की सेल 11 सितंबर को होगी। दूसरी तरफ, Honor 8X Max के 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 1,499 चीनी युआन (लगभग 15,700 रुपये) है। 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 1,799 चीनी युआन (लगभग 19,000 रुपये) है। हॉनर 8एक्स मैक्स आज यानी 6 सितंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध है। दोनों ही हैंडसेट  Vmall, Tmall, Suning और Jingdong पर हैंडसेट बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।
 
 

Honor 8X, Honor 8X Max के स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) वाला हॉनर 8एक्स ईएमयूआई 8.2.0 पर आधारित Android 8.1 ओरियो पर चलता है। Honor 8X में 6.5 इंच का फुल एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) टीएफटी आईपीएस डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18.7:9  है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए Honor 8X में हाईसिलिकॉन किरिन 710 एफ प्रोसेसर के साथ 4 जीबी और 6 जीबी दो रैम वेरिएंट में आता है। अब बात कैमरा की। हैंडसेट में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसका प्राइमरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का होगा। रियर कैमरा का अर्पचर एफ/1.8 है। बेहतर पिक्चर क्वालिटी के लिए बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश भी मौजूद है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। फ्रंट कैमरे का अर्पचर एफ/2.0 है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को स्टोर करने के लिए दो स्टोरेज वेरिएंट मिलेंगे- 64 जीबी और 128 जीबी। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाया जा सकेगा। कनेक्टिविटी के लिए वाईफाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ वर्जन 4.2, जीपीएस/ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 मिलीमीटर का हेडफोन जैक मिलेगा। पावर बैकअप के लिए  3,750 एमएएच की बैटरी मिलेगी। Honor 8X की लंबाई-चौड़ाई 160.4x76.6x7.8 मिलीमीटर है।
Advertisement

डुअल-सिम (नैनो) वाला हॉनर 8एक्स मैक्स ईएमयूआई 8.2.0 पर आधारित Android 8.1 ओरियो पर चलता है। Honor 8X Max में 7.12 इंच का फुल एचडी+ (1080x2244 पिक्सल) टीएफटी आईपीएस डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9  है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए Honor 8X Max में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी दी गई है। अब बात कैमरा की। हैंडसेट में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसका प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है, जिसका अर्पचर एफ/1.8 है। सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है, जो एफ/2.4 अर्पचर के साथ आता है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। फ्रंट कैमरे का अर्पचर एफ/2.0 है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को स्टोर करने के लिए दो स्टोरेज वेरिएंट मिलेंगे- 64 जीबी और 128 जीबी। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाया जा सकेगा। कनेक्टिविटी के लिए वाईफाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वर्जन 4.2, जीपीएस/ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी है। पावर बैकअप के लिए  5,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी। Honor 8X Max की लंबाई-चौड़ाई 177.57x86.24x8.13 मिलीमीटर है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Good performance
  • Good value for money
  • Bad
  • Relatively bulky and difficult to handle
  • Average cameras
  • Lacks fast charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 710

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

20-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3750 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.12 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2244 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.