11 अक्टूबर को लॉन्च होगा Honor 8C, लीक हुए स्पेसिफिकेशन

Huawei का सब ब्रांड हॉनर 11 अक्टूबर को Honor 8C स्मार्टफोन को लॉन्च करेगा। लॉन्च से पहले साइट TENAA पर हॉनर 8सी की झलक देखने को मिली, साथ ही इसके कई स्पेसिफिकेशन भी सामने आए। Honor 7C का अपग्रेड वर्जन होगा हॉनर 8सी।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 26 सितंबर 2018 15:12 IST
ख़ास बातें
  • Honor 8C में हो सकता है डिस्प्ले नॉच डिजाइन
  • 11 अक्टूबर को लॉन्च होगा हॉनर 8सी
  • फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा Honor 8C

Photo Credit: Weibo

हैंडसेट निर्माता कंपनी Huawei का सब ब्रांड हॉनर 11 अक्टूबर को Honor 8C स्मार्टफोन को लॉन्च करेगा। लॉन्च से पहले साइट TENAA पर हॉनर 8सी की झलक देखने को मिली, साथ ही इसके कई स्पेसिफिकेशन भी सामने आए। Honor 8C के प्रमुख फीचर कुछ इस प्रकार होंगे। यह हैंडसेट स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट, 4 जीबी रैम और दो रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। Honor 7C का अपग्रेड वर्जन होगा हॉनर 8सी। याद करा दें कि मार्च में हॉनर 7सी को लॉन्च किया गया था। स्मार्टफोन की बिक्री भारत में मई से शुरू हुई थी। यह हैंडसेट भी दो रियर कैमरे से लैस है साथ ही यह फेस अनलॉक फीचर के साथ आता है। बता दें कि हॉनर 8सी को फिलहाल चीन में लॉन्च किया जाएगा।

हॉनर ने वेबसाइट Weibo पर इस बात को कंफर्म किया कि Honor 8C 11 अक्टूबर को चीन में लॉन्च होगा। पोस्टर ने इस बात का खुलासा किया कि हॉनर का यह स्मार्टफोन डिस्प्ले नॉच डिजाइन और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है। इसके अलावा चीनी सर्टिफिकेशन साइट TENAA पर भी हॉनर 8सी का मॉडल नंबर-BKK-TL00 को देखा गया है। Honor 8C को ब्लू, ब्लैक, पर्पल और गोल्ड रंग में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। लिस्टिंग से पता चला है कि डुअल सिम वाला हॉनर 8सी एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित EMUI 8.1 स्किन पर चलेगा। इसमें 6.26 इंच (710x1520 पिक्सल) का फुल एचडी+ डिस्प्ले होगा। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए 1.8 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 636 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम के साथ आ सकता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें एड्रिनो 509 जीपीयू का इस्तेमाल किया जा सकता है। फोटो, वीडियो और अन्य जरूरी चीजों को सेव करने के लिए 64 जीबी स्टोरेज मिलेगी, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेजे को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
Advertisement

Honor 8C में दो रियर कैमरे हो सकते हैं, प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का होगा। बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आपको एलईडी फ्लैश भी मिलेगी। सेल्फी और वीडियो कॉलिंगे के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। अब बात कनेक्टिविटी की। Honor 8C  4 वोल्ट, वाईफाई 802.11 एसी (2.4 गीगाहर्ट्ज़+ 5 गीगाहर्ट्ज़), ब्लूटूथ वर्जन 5 और जीपीएस + ग्लोनास सपोर्ट होगा। हॉनर 8सी की लंबाई-चौड़ाई 158.72~CHECK~75.94~CHECK~7.98 मिलीमीटर और इसका वजन 167.2 ग्राम हो सकता है। पावर बैकअप के लिए यह स्मार्टफोन 3,900 एमएएच की बैटरी के साथ आ सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  2. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  2. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  3. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  4. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  5. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  6. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  7. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  8. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  9. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  10. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.