Honor 8A Pro लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

Honor 8A Pro को लॉन्च कर दिया गया है। चीनी टेलीकम्युनिकेशन्स कंपनी Huawei के सब-ब्रांड हॉनर ने नए Honor 8A Pro स्मार्टफोन को रूस में लॉन्च किया है।

Honor 8A Pro लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • Honor 8A Pro को रूसी मार्केट में उपलब्ध करा दिया गया है
  • Honor 8A Pro में एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा है
  • Honor 8A Pro की बैटरी 3,020 एमएएच की है
विज्ञापन
Honor 8A Pro को लॉन्च कर दिया गया है। चीनी टेलीकम्युनिकेशन्स कंपनी Huawei के सब-ब्रांड हॉनर ने नए Honor 8A Pro स्मार्टफोन को रूस में लॉन्च किया है। एंड्रॉयड 9 पाई पर चलने वाले वाला यह हैंडसेट इस साल जनवरी में लॉन्च किए गए Honor Play 8A का रूसी वेरिएंट लगता है। फोन के बारे में सबसे पहले जानकारी EEC की वेबसाइट से सामने आई थी। Honor 8A Pro में मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर और 6.09 इंच की एचडी+ स्क्रीन है।
 

Honor 8A Pro की कीमत

कंपनी के मुताबिक, Honor 8A Pro को रूसी मार्केट में उपलब्ध करा दिया गया है। फोन की कीमत 13,990 रूबल (करीब 14,700 रुपये) है। फिलहाल, इस स्मार्टफोन को भारतीय मार्केट में उपलब्ध कराए जाने के बारे में जानकारी नहीं मिली है। हॉनर 8ए प्रो को ब्लैक और ब्लू रंग में उपलब्ध कराया गया है।
 

Honor 8A Pro स्पेसिफिकेशन

हॉनर 8ए प्रो एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.0 पर चलता है। डुअल-सिम (नैनो) स्मार्टफोन 6.09 इंच के आईपीएस एचडी+ (720x1560 पिक्सल) डिस्पले से लैस है। आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। जुगलंबदी के लिए 3 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Honor 8A Pro में एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा है। यह एलईडी फ्लैश के साथ आता है। हॉनर 8ए प्रो में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है। फोन 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2 और माइक्रो-यूएसबी 2.0 पोर्ट के साथ आता है। फोन जीपीएस और ग्लोनास को भी सपोर्ट करता है। इसमें रियर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

Honor 8A Pro की बैटरी 3,020 एमएएच की है। फोन का डाइमेंशन 156.28x73.5x8 मिलीमीटर है और वज़न 150 ग्राम। देखा जाए तो इनबिल्ट स्टोरेज और फिंगरप्रिंट सेंसर के मामले में नया फोन चीन में लॉन्च किए गए Honor Play 8A से अलग है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.09 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी35
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3020 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0 Pie
रिज़ॉल्यूशन720x1560 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  7. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  8. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  9. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  10. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »