Honor 8A के कुछ स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक, 8 जनवरी को होगा लॉन्च

Honor 8A को चीनी मार्केट में 8 जनवरी को पेश किया जाएगा। नाम से साफ है कि हॉनर ब्रांड का यह फोन बीते साल अप्रैल में लॉन्च किए गए Honor 7A का अपग्रेड होगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 3 जनवरी 2019 16:22 IST
ख़ास बातें
  • टीज़र में हॉनर 8ए के डिज़ाइन को भी आउटलाइन किया गया
  • Honor 8A में 6.08 इंच का एचडी+ (720x1560 पिक्सल) एलसीडी पैनल है
  • Honor 8A में 2920 एमएएच की बैटरी होगी
Honor 8A को चीनी मार्केट में 8 जनवरी को पेश किया जाएगा। नाम से साफ है कि हॉनर ब्रांड का यह फोन बीते साल अप्रैल में लॉन्च किए गए Honor 7A का अपग्रेड होगा। Huawei के सब-ब्रांड Honor ने गुरुवार को Honor 8A के लॉन्च का टीज़र चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट Weibo पर ज़ारी किया। इस स्मार्टफोन में 64 जीबी तक स्टोरेज और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा हो सकता है। TENAA लिस्टिंग से खुलासा हुआ था कि Honor 8A में एंड्रॉयड पाई होगा।

Honor ने आधिकारिक वीबो अकाउंट पर अपने नए फोन का टीज़र ज़ारी किया। Honor 8A को चीन में 8 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। यह 64 जीबी स्टोरेज से लैस होगा। आधिकारिक टीज़र से यह भी पता चलता है कि फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा और यह ऑक्टा-कोर चिपसेट के साथ आएगा।

टीज़र में हॉनर 8ए के डिज़ाइन को भी आउटलाइन किया गया है। ऐसा प्रतीत होता है कि यह फोन वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले वाला है। इसके अलावा फोन में स्टीरियो स्पीकर्स होने का भी खुलासा किया गया है।
 

बीते महीने Honor 8A को चीनी सर्टिफिकेशन साइट TENAA पर JAT-AL00 और JAT-TL00 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया था। दूसरी तरफ, Eurasian Economic Commission (EEC) पर JAT-L29 और JAT-LX1 मॉडल नंबर को लिस्ट किया गया है जो रूसी और यूरोपीय मार्केट में संभवतः Honor 8A और Honor 8A Pro के नाम से आएंगे।
Advertisement

TENAA लिस्टिंग में इस हॉनर स्मार्टफोन की एक तस्वीर को इस्तेमाल किया गया है जिससे हैंडसेट के डिज़ाइन का अनुमान लगाया जा सकता है। ऐसा प्रतीत होता है कि हैंडसेट Honor 8X और Honor 8X Max से प्रेरित है। दोनों ही हैंडसेट के बैकपैनल का एक चौथाई हिस्सा ऑफ कलर एक्सेंट वाला है।
Advertisement

टीना की लिस्टिंग से पता चला है कि एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलने वाले Honor 8A में 6.08 इंच का एचडी+ (720x1560 पिक्सल) एलसीडी पैनल है। हैंडसेट को 2.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 3 जीबी रैम के साथ लिस्ट किया गया है। इसके अलावा लिस्टिंग में 13 मेगापिक्सल रियर कैमरे के साथ 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे का ज़िक्र है।

स्टोरेज के लिए Honor 8A में 32 जीबी और 64 जीबी का विकल्प होने की उम्मीद है। दोनों ही स्टोरेज वेरिएंट 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। कोई फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है। लेकिन हैंडसेट में फेस अनलॉक फीचर होने की पूरी संभावना है।
Advertisement

टीना लिस्टिंग से यह भी पता चला है कि Honor 8A में 2920 एमएएच की बैटरी होगी। यह ब्लैक, गोल्ड, ब्लू  और रेड कलर में आएगा। हैंडसेट का डाइमेंशन 156.28x73.5x8 मिलीमीटर है और वज़न 150 ग्राम।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Honor 8A, Honor
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.