12GB रैम, 160MP कैमरा, 4,800mAh बैटरी के साथ Honor 80 Pro Straight Screen Edition फोन लॉन्च, जानें कीमत

Honor 80 Pro Straight Screen Edition को 3599 युआन (लगभग 43,300 रुपये) में लॉन्च किया गया है।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, अपडेटेड: 8 जनवरी 2023 10:01 IST
ख़ास बातें
  • यह फोन स्पेसिफिकेशंस के मामले में Honor 80 Pro के जैसा ही है।
  • इसमें Snapdragon 8+ Gen 1 SoC है।
  • फोन में 4,800mAh बैटरी और 66W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।

Honor 80 Pro Straight Screen Edition में Honor 80 Pro के जैसे ही स्पेसिफिकेशंस दिए गए हैं।

Photo Credit: Honor

Honor ने चीन में अपने स्मार्टफोन Honor 80 Pro का नया एडिशन लॉन्च किया है जिसे Honor 80 Pro Straight Screen Edition कहा गया है। यह फोन स्पेसिफिकेशंस के मामले में Honor 80 Pro के जैसा ही है। नए वेरिएंट में तीन कलर ऑप्शन हैं और 6.67 इंच का OLED डिस्प्ले है। इसमें Snapdragon 8+ Gen 1 SoC है जिसके साथ 12 जीबी रैम देखने को मिलती है और 256 जीबी स्टोरेज दी गई है। फोन में 4,800mAh बैटरी और 66W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। 
 

Honor 80 Pro Straight Screen Edition की कीमत

Honor 80 Pro Straight Screen Edition को 3599 युआन (लगभग 43,300 रुपये) में लॉन्च किया गया है। इसमें इसका सिंगल 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मॉडल आता है। फोन चीन में खरीद के लिए उपलब्ध है। इसे ब्राइट ब्लैक, इंक जेड ग्रीन और मॉर्निंग ग्लो (अनुवादित) कलर्स में खरीदा जा सकता है। इसके ग्लोबल लॉन्च के बारे में कंपनी ने अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है।
 

Honor 80 Pro Straight Screen Edition के स्पेसिफिकेशंस

Honor 80 Pro Straight Screen Edition में Honor 80 Pro के जैसे ही स्पेसिफिकेशंस दिए गए हैं। यह डुअल सिम फोन है जो एंड्रॉयड 12 आधारित मैजिक ओएस पर चलता है। इसमें 6.67 इंच ओएलईडी डिस्प्ले है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट है। इसमें 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। फोन में ऑक्टाकोर Snapdragon 8+ Gen 1 चिप है जिसके साथ Adreno 730 GPU और 12जीबी रैम की पेअरिंग की गई है। 

कैमरा डिपार्टमेंट देखें तो इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें मेन लेंस 160 मेगापिक्सल का है। इसमें 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड सेंसर भी है और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा भी है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Bluetooth v5.2, Wi-Fi 802.11a/b/g/n/ac/ax, NFC, USB OTG, GPS, और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। इसमें कई तरह के सेंसर्स भी हैं। सिक्योरिटी के लिए यह साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर को भी सपोर्ट करता है। इस फोन में 4,800mAh बैटरी 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गई है। इसके डाइमेंशन 162.5x75.3x7.9mm और वजन 193 ग्राम है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

160-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 2.4-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

160-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 2.4-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1224x2700 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  3. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  4. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  6. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  2. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  5. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  6. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  7. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  9. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  10. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.