हॉनर 8 स्मार्टफोन भारत में 12 अक्टूबर को होगा लॉन्च

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 4 अक्टूबर 2016 11:53 IST
ख़ास बातें
  • हॉनर 8 को भारत में 18 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा
  • फोन 3 जीबी रैम/4 जीबी रैम और 32 जीबी/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा
  • हॉनर का यह प्रीमियम फीचर वाला स्मार्टफोन एंड्रॉयड मार्शमैलो पर चलता है
हुवावे अपना नया स्मार्टफोन हॉनर 8 को भारत में लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कंपनी ने हुवावे हॉनर 8 के लॉन्च इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेज दिए हैं। कंपनी ने इस इनवाइट में बताया है कि हॉनर 8 स्मार्टफोन को भारत में 12 अक्टूबर को एक इवेंट में लॉन्च किया जाएगा।

कंपनी द्वारा भेजे गए इनवाइट में 'प्ले ग्राउंड ऑफ एक्सीलेंस' और 'डबल द एक्शन' जैसेी टैगलाइन का इस्तेमाल किया गया है। हुवावे 12 अक्टूबर को नई दिल्ली में 11 बजे से एक इवेंट आयोजित कर रही है। इसी इवेंट में हुवावे हॉनर 8 स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाएगा।
Advertisement
 

बात दें कि हुवावे टर्मिनल ने अपने हॉनर ब्रांड के तहत नया प्रीमियम स्मार्टफोन हॉनर 8 को जुलाई में चीन में लॉन्च किया था। 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,999 चीनी युआन (करीब 20,000 रुपये) जबकि 4 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,299 चीनी युआन (करीब 23,000 रुपये), 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,499 चीनी युआन (करीब 25,000 रुपये) है।

हॉनर 8 में 5.2 इंच (1920 x 1080 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन का फुल एचडी 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। फोन में ऑक्टा-कोर किरिन 950 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए माली टी880 एमपी4 जीपीयू है। फोन 3 जीबी रैम/4 जीबी रैम और 32 जीबी/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (128 जीबी तक) बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

हॉनर का यह प्रीमियम फीचर वाला स्मार्टफोन एंड्रॉयड मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर ईएमयूआई 4.1 स्किन दी गई है। हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट के साथ आने वाले इस फोन में डुअल टोन एलईडी फ्लैश, लेज़र ऑटोफोकस, अपर्चर एफ/2.2 और 6पी लेंस के साथ 12 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है। अपर्चर एफ/2.4 के साथ फ्रंट कैमरा 8 मैगापिक्सल का है। फोन में रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर व इंफ्रारेड सेंसर है।
Advertisement

हॉनर 8 स्मार्टफोन का डाइमेंशन 145.5 x 71 x 7.45 मिलीमीटर और वज़न 153 ग्राम है। 4जी एलटीई के साथ हॉनर के इस स्मार्टफोन में वाई-फाई ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी जैसे कनेक्टिविटी फीचर मौजूद हैं। फोन में 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent display
  • Striking aesthetics
  • Powerful performance
  • Very good cameras
  • Good software features
  • Bad
  • No FM radio
  • Single SIM functionality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 950

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  5. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  7. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  9. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  10. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.