Honor 7C अब ओपन सेल में मिलेगा

Honor 7C अब भारत में ओपन सेल में उपलब्ध है। इस फोन को भारत में Honor 7A के साथ लॉन्च किया गया था। अब तक यह फोन फ्लैश सेल के ज़रिए उपलब्ध होता था। ओपन सेल में हॉनर 7सी अमेज़न इंडिया पर बिकेगा।

विज्ञापन
अपडेटेड: 26 जून 2018 15:34 IST
ख़ास बातें
  • Honor 7C के 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है 9,999 रुपये
  • 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 11,999 रुपये में बिकता है
  • कैमरा सेटअप की बात करें तो हॉनर 7सी में दो रियर कैमरे दिए गए हैं
Honor 7C अब भारत में ओपन सेल में उपलब्ध है। इस फोन को भारत में Honor 7A के साथ लॉन्च किया गया था। अब तक यह फोन फ्लैश सेल के ज़रिए उपलब्ध होता था। ओपन सेल में हॉनर 7सी अमेज़न इंडिया पर बिकेगा। इच्छुक ग्राहकों के लिए इस ई-कॉमर्स साइट पर बिना ब्याज़ वाले ईएमआई का भी विकल्प दिया गया है। बता दें कि Honor 7C का 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 9,999 रुपये में मिलता है। इसका 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 11,999 रुपये में बिकता है। दोनों ही स्मार्टफोन ब्लू, ब्लैक और गोल्ड रंग में बिकते हैं।

गौर करने वाली बात है कि हुवावे के हॉनर ब्रांड ने अब तक आयोजित चार फ्लैश सेल में बिके हॉनर 7सी यूनिट के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है। कंपनी ने इसके अलावा हॉनर 7ए की ओपन सेल के बारे में कुछ नहीं बताया है जो फ्लिपकार्ट पर फ्लैश सेल के ज़रिए बेचा जाता है। देखा जाए कि हॉनर 7सी को ओपन सेल में उपलब्ध कराए जाने के बाद शाओमी के Redmi Note 5 और Redmi 5 जैसे हैंडसेट के लिए चुनौतियां बढ़ गई हैं।
Advertisement
 

Honor 7C स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम हॉनर 7सी आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.0 ओरियो पर चलेगा। इसमें 5.99 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। पिक्सल डेनसिटी 268 पिक्सल प्रति इंच है। इसके ऊपर 2.5डी कर्व्ड ग्लास है। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर दिया गया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो हॉनर 7सी में दो रियर कैमरे दिए गए हैं। पिछले हिस्से पर प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। सेल्फी कैमरा फिक्स्ड फोकस वाला है और इसका अपर्चर एफ/2.0 है। हॉनर 7सी के दोनों ही वेरिएंट की स्टोरेज माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाई जा सकती है। बैटरी 3000 एमएएच की है।
Advertisement

हुवावे हॉनर 7सी के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, 3जी, 3.5 एमएम हेडफोन जैक, ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, माइक्रो-यूएसबी और एफएम रेडियो शामिल हैं। फिंगरप्रिंट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, लाइट सेंसर और एंबियंट लाइट सेंसर हैंडसेट का हिस्सा है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 158.3x76.7x7.8 मिलीमीटर है और वज़न 164 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sleek design
  • Face unlock is quick and accurate
  • Good build quality
  • Bad
  • Average cameras
  • Bloat and lag in the UI
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Huawei, Amazon India, Honor
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  2. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro समेत पूरी लिस्ट
  3. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  4. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  5. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  6. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  7. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  3. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  4. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  6. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  8. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  9. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  10. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.