Honor ने आज पेरू में अपना नया स्मार्टफोन Honor 600e लॉन्च कर दिया है।
Photo Credit: Honor
Honor 600e में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
Honor ने आज पेरू में अपना नया स्मार्टफोन Honor 600e लॉन्च कर दिया है। ऑनर के इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 प्रोसेसर दिया गया है। 600e के रियर में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 6,520mAh की बैटरी लगी है जो कि 45W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 6W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यहां हम आपको Honor 600e के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
कीमत की बात की जाए तो Honor 600e के 8GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत PEN 1,999 (लगभग 56,059 रुपये) है। यह स्मार्टफोन वेलवेट ग्रे, डेजर्ट गोल्ड और वाइटल ग्रीन जैसे तीन कलर विकल्पों में आता है।
Honor 600e में 6.6 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1200 x 2600 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 6,500 निट्स पीक ब्राइटनेस और 2,000 निट्स हाई-ब्राइटनेस है। डिस्प्ले हाई-फ्रीक्वेंसी 3840Hz PWM का भी सपोर्ट करती है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 चिपसेट दिया गया है। इस फोन में 8GB RAM और 512GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और एनएफसी दिया गया है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो 600e के रियर में f/1.75 अपर्चर के साथ 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.45 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस फोन में 6,520mAh की बैटरी लगी है जो कि 45W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 6W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड MagicOS 10 के साथ आता है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP66 सर्टिफिकेशन के साथ आता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग