हॉनर 5ए स्मार्टफोन लॉन्च, 8 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे से है लैस

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 13 जून 2016 12:34 IST
हुवावे टर्मिनल ने अपने हॉनर ब्रांड का नया बजट स्मार्टफोन हॉनर 5ए लॉन्च किया है। हॉनर 5ए को चीन में लॉन्च किया गया है जो पिछले साल के हॉनर 4ए का अपग्रेडेड वेरिएंट है। इस हैंडसेट की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो गई है और बिक्री 17 जून से शुरू होगी। उम्मीद है कि इसे जल्द भी भारत में भी लॉन्च किया जाएगा।

हुवावे हॉनर 5ए में 5.5 इंच का एचडी डिस्प्ले है। इसमें कंपनी ने अपने किरिन 620 64-बिट ए53 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। इस हैंडसेट का एक अलग वेरिएंट भी लॉन्च किया गया है जो ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 617 चिपसेट से लैस है। यह एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित इमोशन यूआई 4.1 पर चलेगा। डुअल सिम सपोर्ट के साथ आने वाले इस फोन में 4जी वीओएलटीई कनेक्टिविटी फ़ीचर भी मौजूद है। यह 2 जीबी रैम से लैस है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
 

हॉनर 5ए में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। रियर कैमरे के सेंसर का अपर्चर एफ/2.0 है। फ्रंट कैमरे का सेंसर 8 मेगापिक्सल का है। हैंडसेट का डाइमेंशन 154.3×77.1×8.45 मिलीमीटर है और वज़न 168 ग्राम। 4जी के अलावा यह हैंडसेट वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0 और जीपीएस जैसे अन्य आम कनेक्टिविटी फ़ीचर के साथ आएगा। इसको पावर देने का काम करेगी 3100 एमएएच की बैटरी। यह ब्लैक, व्हाइट, ब्लू और गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Honor, Honor 5A, Honor 5A Launched
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. iQOO Z11 भारत में लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹34,999 से शुरू
  3. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  4. iPhone 18 के लॉन्च से पहले ₹7945 सस्ती कीमत में मिल रहा ये आईफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Bold N4 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, स्क्वेयर-शेप कैमरा मॉड्यूल
  2. Moto G Max की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स 
  3. SIM कार्ड के नियम 24 अगस्त से बदल रहे, पार की लिमिट तो कनेक्शन हो जाएगा बंद
  4. AI अब सिर्फ Chatbot नहीं! ChatGPT से परे ये 4 भारतीय AI टेक्नोलॉजी बदल रही हैं डिजिटल एक्सपीरिएंस
  5. 82% भारतीयों के हाथ से गिरा मोबाइल, प्रोटेक्शन फिर भी नहीं लिया!
  6. Best 4G Feature Phones: ₹1,500 से कम के 6 धांसू फीचर फोन, 4G से लेकर UPI सपोर्ट तक, मिलेगा बहुत कुछ
  7. Asus VM240 AiO डेस्कटॉप पीसी लॉन्च, 24 इंच डिस्प्ले, 512GB स्टोरेज से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  8. क्रिप्टो मार्केट में जोरदार तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 71,000 डॉलर से ज्यादा 
  9. iQOO TWS 5e लॉन्च: गेमर्स के लिए लो-लेटेंसी फीचर और 50 घंटे तक की बैटरी, कीमत करीब ₹1,800
  10. iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6 vs Vivo T5 Pro 5G: ₹40 हजार में कौन सा है बेस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.