हॉनर 5 बजट 4जी स्मार्टफोन लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

हॉनर 5 बजट 4जी स्मार्टफोन लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • लेनोवो वाइब के5 नोट स्मार्टफोन की कीमत 11,999 रुपये से शुरू
  • वाइब के5 नोट के 4 जीबी रैम वाले वेरिएंट की बिक्री 13,499 रुपये में होगी
  • इस हैंडसेट में फिंगप्रिंट सेंसर रियर पैनल पर कैमरे के नीचे मौजूद है
विज्ञापन
हुवावे के सब ब्रांड हॉनर ने अपना नया 4जी बजट स्मार्टफोन हॉनर 5 चीन में लॉन्च कर दिया है। हॉनर 5 स्मार्टफोन की कीमत 599 चीनी युआन (करीब 6,019 रुपये) है और इसकी बिक्री चीन में 2 अगस्त से शुरू होगी। यह फोन ब्लैक, व्हाइट और गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

हॉनर 5 में 5 इंच डिस्प्ले (1280 x 720 पिक्सल) एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी 6735 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए माली-टी720 जीपीयू दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 2 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

डुअल सिम वाले हॉनर 5 स्मार्टफोन में डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। जबकि एलईडी फ्लैश के साथ 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। हॉलर का यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड लॉलीपॉप 5.1 पर चलता है जिसके ऊपर इमोशन यूआई 3.1 लाइट दी गई है। इस स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 2200 एमएएच की बैटरी दी गई है।

इस स्मार्टफोन का डाइमेंशन 143.8 x 72 x 8.9 मिलीमीटर और वज़न 138 ग्राम है। हॉनर 5 स्मार्टफोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आता है। 4जी के अलावा यह स्मार्टफोन वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस और माइक्रो यूएसबी जैसे फीचर हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  2. Vivo X500 हुआ चार 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, 7500mAh की बड़ी बैटरी भी
  3. Moto G47 Power हुआ लॉन्च 108MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. Samsung लाया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन Galaxy A08, जानें और कैसे हैं फीचर्स
  5. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
  6. ₹14249 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला Realme का 5G फोन, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  7. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
  8. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
  9. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »