Honor 300 Pro आया गीकबेंच पर नजर, लॉन्च से पहले यहां जानें सबकुछ

Honor अपनी Honor 300 सीरीज को 2 दिसंबर को लॉन्च करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 नवंबर 2024 18:14 IST
ख़ास बातें
  • Honor 300 Pro बाजार में 2 दिसंबर को लॉन्च होने वाला है।
  • Honor 300 Pro लॉन्च से पहले गीकबेंच पर नजर आया है।
  • Honor 300 Pro में स्नैपड्रैगन 8 जनरेशन 3 प्रोसेसर मिलेगा।

HONOR 300 में 1.5K OLED डिस्प्ले मिलेगी।

Photo Credit: ​​​​​​​Honor

Honor अपनी Honor 300 सीरीज को 2 दिसंबर को लॉन्च करने वाला है। हाल ही में कंपनी ने आधिकारिक तौर पर Honor 300 Ultra के डिजाइन का खुलासा किया था, वहीं Honor 300 की प्रमोशनल फोटो पहले ही लीक हो चुकी है। अब कथित Honor 300 Pro गीकबेंच पर नजर आया है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर से लैस होगा, लेकिन लिस्टिंग से कुछ अन्य जानकारी भी मिली हैं। आइए Honor 300 Pro के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Honor 300 Pro में मिलेगा स्नैपड्रैगन 8 जनरेशन 3 प्रोसेसर


Honor 300 Pro मॉडल एक 3.05 GHz X4 सुपर कोर, पांच 2.96 GHz A720 लार्ज कोर और दो 2.04 GHz A520 मिडियम कोर के साथ कॉन्फिगरेशन का इस्तेमाल करता है। जबकि स्टैंडर्ड Snapdragon 8 Gen3 कॉन्फिगरेशन में 3.3 GHz X4 कोर, तीन 3.2 GHz A720 कोर, दो 3.0 GHz A720 कोर और दो 2.3 GHz A520 कोर शामिल हैं। दोनों वेरिएंट में GPU एक ही Adreno 750 है।

इसलिए कथित Honor 300 Pro के सभी सीपीयू कोर की क्लॉक स्पीड चिप के रेगुलर कॉन्फिगरेशन के मुकाबले में काफी कम है। आपको बता दें कि स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 बीते साल का एक फ्लैगशिप प्रोसेसर है और लगभग सभी हैवी गेम्स को हैंडल कर सकता है, जबकि Honor 300 सीरीज मिड-रेंज सेगमेंट से आती है। आगामी फोन बेस्ट कूलिंग सॉल्युशन नहीं प्रदान करता है और डाउनक्लॉकिंग का मतलब फोन के परफॉर्मेंस और थर्मल मैनेजमेंट के बीच स्पेस को प्रभावित करना है।
Advertisement

Honor 300 Pro टेस्ट मॉडल 16GB मेमोरी से लैस है और एंड्रॉइड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन ने 2141 प्वाइंट का सिंगल कोर स्कोर और 6813 प्वाइंट का मल्टी-कोर स्कोर हासिल किया। आपको बता दें कि Xiaomi 14 Pro भी Snapdragon 8 Gen3 प्रोसेसर से लैस है, जिसका सिंगल-कोर एवरेज स्कोर 2066 प्वाइंट और मल्टी-कोर एवरेज स्कोर 6556 प्वाइंट है, कुछ पीक 2300 प्वाइंट और 6900 प्वाइंट तक जाते हैं।

ध्यान देने वाली बात यह है कि अधिकतर स्मार्टफोन रियल वर्ल्ड के मामले में शायद ही कभी अपने प्रोसेसर की पीक क्लॉक स्पीड तक पहुंचते हैं। गीकबेंच एक कंट्रोल्ड माहौल में चिप के पीक परफॉर्मेंस को चेक करता है, लेकिन डेली टास्क में यूजर्स को हाई-क्लॉक वाले मॉडल के मुकाबले में परफॉर्मेंस में काफी अंतर देखने की संभावना नहीं है। Honor 300 Pro में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 की डाउनक्लॉकिंग के चलते सामान्य यूजर्स को परफॉर्मेंस में ज्यादा गिरावट देखने को नहीं मिल सकती है। इसके बजाय यह ज्यादा पावर एफिशिएंट थर्मल स्टेबल अनुभव प्रदान करेगा, जिससे यह उन यूजर्स के लिए एक अच्छा ऑप्शन बन जाएगा जो ओवरहीटिंग के बिना दमदार परफॉर्मेंस चाहते हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  6. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  7. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  8. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  9. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  10. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.