Honor 30 और Honor 30S की जानकारी लीक, अगले महीने होंगे लॉन्च

Honor 30 का रेंडर फोन के बैक पैनल को चार रंग के विकल्पों में दिखाता है और साथ ही इसमें एक गोलाकार कैमरा मॉड्यूल भी देखने को मिलता है।

विज्ञापन
Darab Mansoor Ali, अपडेटेड: 18 मार्च 2020 18:04 IST
ख़ास बातें
  • Honor 30 में गोलाकार कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है
  • हॉनर 30एस में होल-पंच डिस्प्ले दिए जाने की जानकारी लीक हुई है
  • हॉनर 30 सीरीज़ अगले महीने अप्रैल में लॉन्च होगी

Honor 30 Series अगले महीने अप्रैल में लॉन्च होगी

Honor 30 सीरीज़ अगले महीने लॉन्च हो सकती है। खबर है कि कंपनी 26 मार्च को Huawei P40 सीरीज़ के लॉन्च के बाद अपनी नई हॉनर 30 सीरीज़ को लॉन्च करेगी। हॉनर 30 सीरीज़ में तीन फोन शामिल होने की उम्मीद है - Honor 30, Honor 30 Pro और Honor 30S। एक नए लीक रेंडर ने अब आने वाले हॉनर 30 के रंगों की जानकारी दी है। इसके अलावा एक अन्य रिपोर्ट में हॉनर 30एस के फ्रंट पैनल के डिज़ाइन की जानकारी भी मिली है। इस रिपोर्ट से पता चलता है कि हॉनर 30एस में होल-पंच डिस्प्ले होगा।

कथित तौर पर हॉनर 30 का रेंडर फोन के बैक पैनल को चार रंग के विकल्पों में दिखाता है और साथ ही इसमें एक गोलाकार कैमरा मॉड्यूल भी देखने को मिलता है। Honor 30 के रेंडर में पीछे की तरफ एक गोलाकार कैमरा मॉड्यूल में क्वाड-कैमरा सेटअप दिखाया गया है, लेकिन हमें इस मॉड्यूल के अंदर एलईडी फ्लैश दिखाई नहीं दिया। हालांकि, रिपोर्ट ने सुझाव दिया है कि चार में से एक कैमरा कटआउट एलईडी फ्लैश के लिए भी हो सकता है।

रेंडर तस्वीर बताती है कि हॉनर 30 चार कलर ऑप्शन- पिंक, ब्लू, सिल्वर और पर्पल में आएगा। अभी इस लीक की प्रामाणिकता की पुष्टी नहीं हुई है, क्योंकि आगामी हॉनर 30 स्मार्टफोन के बारे में इस जानकारी को स्वतंत्र रूप से सत्यापित नहीं किया गया है।
 

एक अन्य लीक में कथित तौर पर Honor 30S के डिज़ाइन के बारे में भी पता चला है। हॉनर 30एस को हाल ही में हुआवे के किरिन 820 चिपसेट के साथ आने वाला पहला फोन बताया गया था और अब यह जानकारी भी मिली है कि फोन होल-ंपंच फ्रंट पैनल के साथ आएगा। इसमें कैमरा स्क्रीन के ऊपरी-बाएं कोने पर सेट किया जाएगा। फ्रंट पैनल का डिज़ाइन Honor 20S के समान दिखाई देता है। हालांकि इसके बैक पर हॉनर 20S से बड़ा कैमरा मॉड्यूल दिखाता है।
Advertisement

वहीं, हॉनर 20एस के मुकाबले इस फोन में एक अतिरिक्त रियर कैमरा होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, नए Honor फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप शामिल होगा। हॉनर 30एस के 5जी सक्षम किरिन 820 चिपसेट और 40W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आने की जानकारी भी है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.