Honor 20S से 4 सितंबर को उठेगा पर्दा, तीन रियर कैमरे और ग्रेडिएंट डिज़ाइन से होगा लैस

Honor 2S के टीज़र पोस्टर से खुलासा हुआ है कि यह फोन तीन रियर कैमरे से लैस है और यह ग्रेडिएंट डिज़ाइन के साथ आएगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 29 अगस्त 2019 12:22 IST
ख़ास बातें
  • हॉनर 20 सीरीज़ के एक फोन को हाल ही में टीना पर लिस्ट किया गया था
  • हॉनर 20एस को अभी भारत में लॉन्च किए जाने के संबंध में जानकारी नहीं
  • हॉनर 20एस में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है

Honor 20S होगा हॉनर 20 का ही वेरिएंट

Honor 20S को चीनी मार्केट में 4 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। टीज़र पोस्टर से हैंडसेट के डिज़ाइन का खुलासा हुआ है। फोन में ग्लॉसी फिनिश के साथ ग्रेडिएंट बैक पैनल होगा। हॉनर 20एस में तीन रियर कैमरे होंगे, वो भी वर्टिकल पोजीशन में। पिछले हिस्से पर कोई फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं नज़र आ रहा है। कंपनी ने अपने घरेलू मार्केट में इस हैंडसेट के लिए रजिस्ट्रेशन लेने शुरू कर दिए हैं। इसे चीनी मार्केट में 4 सितंबर से ही उपलब्ध करा दिया जाएगा।

Huawei के सब-ब्रांड हॉनर ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर हॉनर 20एस के लॉन्च की तारीख का खुलासा किया। इसके अलावा एक ई-कॉमर्स साइट के लिंक को भी साझा किया जहां पर इच्छुक ग्राहर रजिस्टर करा सकते हैं। हॉनर 20एस को 4 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा और बिक्री भी इसी दिन शुरू होगी। लॉन्च की तारीख के ऐलान के साथ कंपनी ने हॉनर 20एस का एक टीज़र पोस्टर भी साझा किया है जिसमें हैंडसेट का पिछला हिस्सा नज़र आ रहा है। फोन ब्लू और व्हाइट रंग में अनोखे ग्रेडिएंट पैनल फिनिश के साथ आएगा। फोन में तीन रियर कैमरे होंगे। लेकिन कोई फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं नज़र आ रहा है। हॉनर 20 सीरीज़ के एक फोन को हाल ही में टीना पर लिस्ट किया गया था। इस फोन में किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर को जगह मिली है।

AL-AL50 / TL50 मॉडल नंबर वाले एक फोन की TENAA लिस्टिंग से पता चला है कि इस हॉनर फोन में 6.26 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले, 2.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 12 जीबी तक रैम, 256 जीबी तक स्टोरेज और एंड्रॉयड पाई होगा। यह तीन रियर कैमरे के साथ आएगा। प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का होगा। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर होगा। फोन के फ्रंट पैनल पर 32 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जाएगा। यह फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। इसका डाइमेंशन 154.25x73.97x7.87 मिलीमीटर है और वज़न 172 ग्राम। फोन की बैटरी 3,650 एमएएच की है और यह 20 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

हम भरोसे के साथ नहीं कह सकते हैं कि यह टीना लिस्टिंग Honor 20S की ही है। लेकिन ज़्यादातर स्पेसिफिकेशन हॉनर 20 से मेल खाते हैं। ऐसे में कयासों को तो बल मिलता ही है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Honor 20S, Honor
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 4 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें OnePlus का लेटेस्ट फोन, 7400mAh बैटरी, धांसू कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में 22 प्रतिशत की गिरावट, Ola Electric की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी
  2. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
  3. Apple के लिए बड़ा मार्केट बना भारत, iPhone की जोरदार डिमांड 
  4. Xiaomi Civi 6, Civi 6 Pro में हो सकता है 1.5K डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा
  5. IPL 2026 के मजे ₹500 से कम में! ये हैं Jio, Airtel और Vi के बेस्ट रिचार्ज प्लान
  6. अब 100 शहरों में मिनटों में डिलीवरी करेगा Amazon!
  7. मोबाइल पर बजेगी खतरे की घंटी! सरकार की बड़ी तैयारी, जानें क्या है NDMA का अलर्ट
  8. Amazon Great Summer Sale 2026: 8 मई से आ रही Amazon की बड़ी सेल, Samsung, Asus, Boat जैसे ब्रांड्स पर धांसू ऑफर्स
  9. सैमसंग ने पहली तिमाही में बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, मेमोरी चिप की जोरदार डिमांड 
  10. अब Netflix दिखाएगा Reels जैसे वीडियो, नया फीचर बदल देगा देखने का तरीका!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.