Honor 20s के स्पेसिफिकेशन का हुआ खुलासा, तस्वीरें सार्वजनिक

Honor 20S में तीन रियर कैमरे होंगे और प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का होगा।

Honor 20s के स्पेसिफिकेशन का हुआ खुलासा, तस्वीरें सार्वजनिक

Honor 20S होगा 4 सितंबर को लॉन्च

ख़ास बातें
  • हॉनर 20एस बिना बेज़ल और बिना नॉच वाले डिज़ाइन के साथ आएगा
  • हॉनर 20एस के 6 जीबी/ 128 जीबी और 8 जीबी/ 128 जीबी वेरिएंट हो सकते हैं
  • Honor 20S में सेल्फी के लिए डिस्प्ले में छेद होगा
विज्ञापन
Honor 20S को चीनी मार्केट में 4 सितंबर को लॉन्च किया जाना है। इससे पहले हॉनर ब्रांड के इस स्मार्टफोन को स्थानीय ई-कॉमर्स साइट JD.com पर लिस्ट कर दिया गया है। लिस्टिंग में फोन के आधिकारिक रेंडर्स (ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें) का इस्तेमाल हुआ है जो फोन के कलर वेरिएंट और डिज़ाइन का खुलासा करता है। इसके अलावा लिस्टिंग से हमें रैम और स्टोरेज पर आधारित वेरिएएंट की भी जानकारी मिली है। जेडी डॉट कॉम से पता चला है कि हॉनर 20एस में तीन रियर कैमरे होंगे और प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का होगा। इसके अलावा तस्वीरों में हॉनर 20एस का फ्रंट पैनल भी नज़र आ रहा है। साफ है कि फोन होल-पंच डिस्प्ले के साथ आएगा।
 

Honor 20S specifications

इस इ-कॉमर्स साइट साइट पर हॉनर 20एस को 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लिस्ट किया गया है। फोन को बटरफ्लाई फेदर व्हाइट, बटरफ्लाई फेदर ब्लैक और बटरफ्लाई फेदर ब्लू रंग में उपलब्ध कराया जाएगा।

लिस्टिंग में इस्तेमाल की गई तस्वीरों से इशारा मिलता है कि हॉनर 20एस बिना बेज़ल और बिना नॉच वाले होल-पंच डिज़ाइन के साथ आाएगा। सेल्फी के लिए स्क्रीन पर दिया गया छेद बायीं तरफ टॉप पर होगा। पिछले हिस्से पर तीन रियर कैमरे हैं, वर्टिकल पोजीशन में। यहां ग्रेडिएंट बैकपैनल है। फिंगरप्रिंट सेंसर किनारे पर है।

हाल ही में हॉनर 20 सीरीज़ के एक फोन को टीना पर लिस्ट किया गया था। माना जा रहा है कि यह हॉनर 20एस है। लिस्टिंग से पता चला था कि इस हॉनर फोन में 6.26 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले, 2.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 12 जीबी तक रैम, 256 जीबी तक स्टोरेज और एंड्रॉयड पाई होगा। यह तीन रियर कैमरे के साथ आएगा। प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का होगा। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर होगा। फोन के फ्रंट पैनल पर 32 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जाएगा। यह फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। इसका डाइमेंशन 154.25x73.97x7.87 मिलीमीटर है और वज़न 172 ग्राम। फोन की बैटरी 3,650 एमएएच की है और यह 20 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  2. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  3. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  4. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  5. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  6. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  7. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  8. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  9. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  10. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »