Honor 20 की बिक्री आज, इन ऑफर्स के साथ बिकेगा

Honor 20 Sale: हॉनर 20 की भारत में आज पहली सेल है, आइए Honor 20 के साथ मिलने वाले ऑफर्स के बारे में आपको बताते हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 जून 2019 09:40 IST
ख़ास बातें
  • Flipkart के अलावा ऑफलाइन स्टोर पर भी मिलेगा Honor 20
  • Honor 20 की कीमत है 32,999 रुपये
  • Honor 20 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है

Honor 20 की बिक्री आज, इन ऑफर्स के साथ बिकेगा

Honor 20 आज पहली बार भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। Honor 20 स्मार्टफोन को बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart और देश के प्रमुख ऑफलाइन स्टोर पर होगी। याद करा दें कि Huawei के सब-ब्रांड हॉनर ने इस माह Honor 20 के साथ-साथ Honor 20i (उर्फ Honor 20 Lite) और Honor 20 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। Honor 20i की बिक्री भारत में शुरू हो चुकी है लेकिन Honor 20 Pro की बिक्री कब से शुरू होगी फिलहाल इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है। आइए अब आपको Honor 20 की भारत में कीमत, लॉन्च ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी देते हैं।
 

Honor 20 की भारत में कीमत और सेल ऑफर्स

हॉनर के मुताबिक, Honor 20 को एक मात्र वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला है। इसे 32,999 रुपये में बेचा जाएगा। हॉनर 20 के दो कलर वेरिएंट हैं- मिडनाइट ब्लैक और सेफायर ब्लू। जैसा कि हमने आपको बताया कि Honor 20 की बिक्री Flipkart और प्रमुख ऑफलाइन स्टोर पर आज से शुरू हो जाएगी। Honor 20 की बिक्री फ्लिपकार्ट पर दोपहर 12 बजे शुरू होगी।
Advertisement

लॉन्च ऑफर्स के तहत कंपनी ने ‘लव इट या रिटर्न इट' चैलेंज का ऐलान किया है। खरीदारों के पास इस डिवाइस को 90 दिनों तक इस्तेमाल करने का मौका होगा और इसके बाद वे चाहें तो फोन को लौटा सकते हैं। Honor ने वादा किया है कि अगर ग्राहक 90 दिनों के अंदर फोन वापसी की प्रक्रिया की शुरुआत कर देते हैं तो उन्हें कीमत की 90 प्रतिशत राशि वापस मिल जाएगी।

अन्य लॉन्च ऑफर्स में बिना ब्याज वाला ईएमआई का विकल्प भी शामिल है। Jio की ओर से 2,200 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक और 125 जीबी का अतिरिक्त डेटा मिलेगा। कैशबैक वाउचर को माय जियो ऐप के ज़रिए 198 रुपये और 299 रुपये के रीचार्ज में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त हर महीने 5 जीबी अतिरिक्त डेटा मिलेगा।
Advertisement
 

Honor 20 के स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) हॉनर 20 एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मैजिक यूआई 2.1 पर चलता है। इसमें 6.26 इंच की फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) ऑल-व्यू स्क्रीन है। यह पंच-होल डिज़ाइन, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और 412 पीपीआई पिक्सल डेनसिटी से लैस है। स्मार्टफोन में हाइसिलिकॉन किरिन 980 प्रोसेसर, जीपीयू टर्बो 3.0 और 6 जीबी रैम है।

Honor ने हॉनर 20 में चार रियर कैमरे दिए हैं। इस फोन में 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 सेंसर है, एफ/ 1.8 लेंस के साथ। कैमरा एआई इमेज स्टेबलाइज़ेशन और एआईएस सुपर नाइट मोड के साथ आता है। सेकेंडरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है। यह 117 डिग्री सुपर वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। स्मार्टफोन में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। चौथा सेंसर भी 2 मेगापिक्सल का है, एफ/ 2.4 मैक्रो लैंस के साथ।
Advertisement

सेल्फी के लिए Honor 20 में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का सेंसर है। यह 3डी पोर्ट्रेट लाइटनिंग सपोर्ट के साथ आता है। एआई कैमरा, एआई अल्ट्रा क्लैयरिटी मोड और एआई कलर मोड भी इस फोन का हिस्सा हैं।

Honor 20 की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है और इसमें माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट नहीं है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई  802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। एंबियंट लाइट सेंसर, ग्रैविटी सेंसर, जायरोस्कोप, हॉल सेंसर, मैगनेटोमीटर  और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। इस फोन में भी किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर है।
Advertisement

Honor 20 की बैटरी 3,750 एमएएच की है और यह 22.5 वॉट की सुपरचार्ज टेक को सपोर्ट करता है। इसके बारे में 30 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज देने का दावा है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 154.25x73.97x7.87 मिलीमीटर है और वज़न 174 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Super performance
  • Excellent battery life
  • Attractive design
  • Lots of camera features
  • Bad
  • Inconsistent camera performance
  • Lacks fast charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.26 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3750 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
  2. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  2. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  3. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  4. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  5. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  6. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  7. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  8. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  9. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  10. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.