HMD Vibe 2 के स्पेसिफिकेशन्स लीक: 5000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आएगा बजट स्मार्टफोन!

EPREL डेटाबेस में HMD के तीन और नए मॉडल्स - HMD Fuse, Pulse2 और Pulse2 Pro भी लिस्ट हुए हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 20 अगस्त 2025 17:35 IST
ख़ास बातें
  • HMD Vibe 2 लीक: Vibe की तुलना में लाइट स्पेसिफिकेशन्स मिलेंगे
  • फोन में 5,000mAh बैटरी, लेकिन चार्जिंग सिर्फ 10W तक सीमित
  • पिछले वेरिएंट में पंच-होल डिस्प्ले, जबकि Vibe 2 में वाटरड्रॉप नॉच

HMD Vibe 2 में 6.75-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिल सकता है

Photo Credit: HMD

HMD Global जल्द ही अपने एंट्री-लेवल स्मार्टफोन्स का नया लाइनअप पेश कर सकती है। इस लिस्ट में सबसे चर्चित मॉडल HMD Vibe 2 है, जो हाल ही में ई-कॉमर्स साइट्स और EPREL डेटाबेस पर मॉडल नंबर HMD TA-1687 के साथ लिस्ट हुआ है। लेकिन इसके स्पेसिफिकेशन्स देखकर कहा जा रहा है कि यह फोन अपने पहले वाले HMD Vibe से भी लाइट स्पेक्स लेकर आ सकता है। फोन में HD+ LCD डिस्प्ले पैनल, Unisoc SoC और 5MP सेल्फी कैमरा शामिल है, जबकि लॉन्च के समय HMD Vibe में इससे बेहतर स्पेसिफिकेशन्स शामिल थे।

लिस्टिंग बताती है कि HMD Vibe 2 में 6.75-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलेगा, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में Unisoc T606 प्रोसेसर दिया गया है, जबकि पहले वाले Vibe में Snapdragon 680 चिपसेट मौजूद था। स्टोरेज की बात करें तो Vibe 2 में 256GB इंटरनल स्टोरेज का ऑप्शन है, जिसे माइक्रोSD कार्ड से बढ़ाया जा सकता है। फोन Android 15 पर चलता है और इसमें 5,000mAh बैटरी दी गई है, लेकिन चार्जिंग सिर्फ 10W तक सीमित है।

कैमरा डिपार्टमेंट भी कुछ खास अपग्रेडेड नहीं लगता। इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर है, लेकिन बाकी दो कैमरे सिर्फ 0.08MP के टोकन लेंस हैं। फ्रंट में 5MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। दिलचस्प बात यह है कि पिछले वेरिएंट में पंच-होल डिस्प्ले था, जबकि Vibe 2 में फिर से वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच डिजाइन देखने को मिलेगा।

अन्य फीचर्स में IP52 स्प्लैश रेजिस्टेंस, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन Light Titanium और Dark Grey कलर ऑप्शन्स में लॉन्च हो सकता है। इसकी कीमत ऑस्ट्रेलिया में AUD 288 (लगभग 16,100 रुपये) बताई जा रही है।

EPREL डेटाबेस में HMD के तीन और नए मॉडल्स - HMD Fuse, Pulse2 और Pulse2 Pro भी लिस्ट हुए हैं। ऐसे में प्रतीत होता है कि कंपनी एंट्री-लेवल सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करना चाह रही है। हालांकि, Vibe 2 ग्राहकों को कितना लुभाता है, उसका लॉन्च के बाद ही पता चलेगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  5. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  7. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.