HMD Vibe 2 5G की इंडिया लॉन्च डेट कन्फर्म, इस दिन आ रहा है 6000mAh बैटरी और AI कैमरा वाला फोन

HMD Vibe 2 5G भारत में 21 मई को लॉन्च होगा। इसमें 6000mAh बैटरी, 50MP AI कैमरा, 18W चार्जिंग और 3.5mm ऑडियो जैक मिलेगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 11 मई 2026 14:53 IST
ख़ास बातें
  • HMD Vibe 2 5G भारत में 21 मई को लॉन्च होगा
  • फोन में 6000mAh बैटरी और 50MP AI कैमरा मिलेगा
  • डिवाइस में 3.5mm ऑडियो जैक और USB Type-C पोर्ट भी होगा

HMD Vibe 2 5G में 50MP AI कैमरा और 6000mAh बैटरी मिलेगी

Photo Credit: Flipkart/ HMD Global

HMD ने कन्फर्म कर दिया है कि नया HMD Vibe 2 5G स्मार्टफोन भारत में 21 मई को लॉन्च किया जाएगा। हाल ही में कंपनी ने इसके लिए डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव की थी, जिसे अब नई डिटेल्स के साथ अपडेट किया गया है। इसमें अपकमिंग स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशन्स के साथ-साथ डिजाइन की भी झलक देखने को मिलती है। लॉन्च के बाद यह स्मार्टफोन Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। 

HMD Vibe 2 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP AI प्राइमरी कैमरा मिलेगा। हालांकि सेकेंडरी कैमरा सेंसर की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। फोन में 6000mAh बैटरी दी जाएगी, जो 18W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करेगी। 

माइक्रोसाइट में फोन का डिजाइन भी दिखाई देता है। HMD Vibe 2 5G में रेक्टैंगुलर रियर कैमरा मॉड्यूल मिलेगा, जिसमें दो कैमरा सेंसर और LED फ्लैश दिया गया है। फोन में फ्लैट फ्रेम और डुअल-टोन बैक पैनल दिया जाएगा। पीछे की तरफ नीचे सेंटर में HMD ब्रांडिंग भी दिखाई गई है। कंपनी इसे Cosmic Lavender, Nordic Blue और Peach Pink कलर ऑप्शन्स में पेश करेगी।

फोन के राइट साइड में पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल्स दिए गए हैं, जबकि लेफ्ट साइड पर SIM ट्रे स्लॉट मिलेगा। इसके अलावा HMD Vibe 2 5G में USB Type-C पोर्ट, स्पीकर ग्रिल, सेकेंडरी माइक्रोफोन कटआउट और 3.5mm ऑडियो जैक भी दिया जाएगा।

कंपनी ने पहले टीजर में यह भी दिखाया था कि फोन फ्लैट डिस्प्ले के साथ आएगा। इसमें सेंटर पंच-होल कटआउट मिलेगा, जिसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग कैमरा दिया जा सकता है। फिलहाल फोन के प्रोसेसर, कीमत और बाकी स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी सामने नहीं आई है। फिर से बता दें कि HMD Vibe 2 5G को 21 मई को लॉन्च किया जाएगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  5. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  7. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  9. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  10. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.