50MP फ्रंट कैमरा, OLED डिस्प्ले और 33W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा HMD का अलगा स्मार्टफोन! डिजाइन भी हुआ लीक

HMD Sage के लीक डिजाइन रेंडर में फोन तीन कलर ऑप्शन में दिखाई देता है - ब्लू, ग्रीन और रेड।

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 अक्टूबर 2024 21:07 IST
ख़ास बातें
  • HMD Sage के डिजाइन रेंडर को लीक किया गया है
  • फोन तीन कलर ऑप्शन में दिखाई देता है - ब्लू, ग्रीन और रेड
  • डिजाइन HMD Crest के समान या कुछ बदलावों के साथ HMD Skyline जैसा लगता है

Photo Credit: X/ @smashx_60

HMD Sage के कुछ फीचर्स ऑनलाइन लीक हुए हैं। HMD के कथित हैंडसेट के लीक में एक डिजाइन रेंडर शामिल है जो बताता है कि स्मार्टफोन कुछ मामूली बदलावों के साथ HMD Skyline के समान ही दिखाई देगा, जिसे सितंबर में भारत में लॉन्च किया गया था। HMD Sage का डिजाइन HMD Crest सीरीज के समान प्रतीत होता है, जिसे इस साल जुलाई में देश में पेश किया गया था। लीक में इस मॉडल के कुछ स्पेसिफिकेशन्स के बारे में भी बताया गया है। 

HMD Sage के लीक डिजाइन रेंडर को X अकाउंट HMD_MEME'S (@smashx_60) द्वारा शेयर किया गया है। फोन तीन कलर ऑप्शन में दिखाई देता है - ब्लू, ग्रीन और रेड। रियर कैमरा यूनिट लेआउट सहित बैक पैनल से पता चलता है कि फोन का डिजाइन HMD Crest के समान या कुछ बदलावों के साथ HMD Skyline हैंडसेट से मेल खाएगा।
 

इसके रियर पैनल पर ऊपरी बाएं कोने में आयताकार कैमरा यूनिट दिखाई देता है। बाकी पैनल के विपरीत, कैमरा आइलैंड काले रंग में दिखाई देता है। स्काईलाइन मॉडल के समान फोन के कोने संभवतः थोड़े बॉक्सी हैं।

समान यूजर द्वारा एक अन्य X पोस्ट में, HMD Sage के कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी गई है। अफवाह है कि हैंडसेट में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.55-इंच फुल-एचडी+ OLED स्क्रीन मिलेगी। लीक के अनुसार, फोन Unisoc T760 5G चिपसेट पर काम करेगा। HMD Sage में 50-मेगापिक्सल का मेन रियर सेंसर और साथ ही 50-मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर मिलने की संभावना है। 
Advertisement

फोन के कनेक्टिविटी ऑप्शन में USB Type-C 2.0 पोर्ट, 3.5 mm जैक और NFC सपोर्ट शामिल हैं। फोन 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा, दावा किया गया है कि HMD Sage धूल और पानी के छींटों से बचाव के लिए IP52-रेटेड बिल्ड के साथ आएगा। फोन में मैट फिनिश के साथ ग्लास फ्रंट पैनल हो सकता है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: HMD Sage, HMD Sage Design, HMD Sage Features
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.