• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • HMD Pulse Pro के लॉन्च से पहले ही लीक हुई कीमत, डिजाइन और स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा

HMD Pulse Pro के लॉन्च से पहले ही लीक हुई कीमत, डिजाइन और स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा

फिनिश ई-रिटेलर Gigantti ने अपनी वेबसाइट पर HMD Pulse Pro को लिस्ट किया था, जिसमें अपकमिंग फोन की कीमत और इसके मुख्य स्पेसिफिकेशन्स भी मौजूद थे।

HMD Pulse Pro के लॉन्च से पहले ही लीक हुई कीमत, डिजाइन और स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा

Photo Credit: Gigantti

रिटेलर वेबसाइट पर मौजूद तस्वीरों में HMD Pulse Pro का डिजाइन हालिया रेंडर लीक से मेल खाता है

ख़ास बातें
  • फिनिश ई-रिटेलर Gigantti ने अपनी वेबसाइट पर HMD Pulse Pro को लिस्ट किया था
  • इसका 6GB + 128GB वेरिएंट 179 यूरो (करीब 16,000 रुपये) में लिस्टेड था
  • इसमें UNISOC T606 SoC और 50-मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर मिलेगा
विज्ञापन
HMD जल्द ही HMD-ब्रांडेड स्मार्टफोन - Pulse Pro को लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने इसकी पुष्टि फरवरी में की थी और तब से स्मार्टफोन को लेकर कई लीक्स ऑनलाइन देखने को मिल चुके हैं। हाल ही में अपकमिंग HMD स्मार्टफोन के डिजाइन रेंडर्स लीक हुए थे और अब इसकी रिटेल लिस्टिंग को देखा गया है। फिनलैंड के रिटेलर ने फोन को प्राइस और मुख्य स्पेसिफिकेशन्स के साथ लिस्ट किया था, जिससे पता चालता है कि HMD Pulse Pro में 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करने वाला IPS LCD डिस्प्ले मिलेगा। लिस्टिंग फोन के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की थी। अपकमिंग फोन में 5,000mAh बैटरी मिलने की संभावना है। 

फिनिश ई-रिटेलर Gigantti ने अपनी वेबसाइट पर HMD Pulse Pro को लिस्ट किया था, जिसमें अपकमिंग फोन की कीमत और इसके मुख्य स्पेसिफिकेशन्स भी मौजूद थे। लिस्टिंग पेज स्मार्टफोन के 6GB रैम और 128GB वेरिएंट के लिए था, जिसकी कीमत 179 यूरो (करीब 16,000 रुपये) थी। हालांकि, खबर लिखते समय तक लिस्टिंग को डिलीट कर दिया गया था। लिस्टिंग से यह पता चलता था कि इसे 24 फरवरी को पब्लिश किया जाना था।

तस्वीरों में फोन का डिजाइन हाल में लीक हुए रेंडर्स के समान था, जिसमें फोन नेवी ब्लू रंग में था और इसके बैक पैनल पर HMD की ब्रांडिंग के साथ डुअल कैमरा सेटअप मौजूद है। फ्रंट में फ्लैट डिस्प्ले पर एक छोटा होल-पंच कटआउट दिया गया है। वहीं, राइट साइट में पावर और वॉल्यूम बटन दिए गए हैं।
 
HMD Pulse Pro की रिटेल लिस्टिंग का स्क्रीनशॉट, जिसे अब डिलीट कर दिया गया है

HMD Pulse Pro की रिटेल लिस्टिंग का स्क्रीनशॉट, जिसे अब डिलीट कर दिया गया है
Photo Credit: gigantti.fi


वहीं, मुख्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो लिस्टिंग से पता चलता है कि HMD Pulse Pro में 6.56-इंच IPS LCD पैनल होगा, जो HD+ रिजॉल्यूशन और 90Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें UNISOC T606 SoC मिलेगा, जिसे 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के जरिए 256GB तक बढ़ाया जा सकेगा। 

फोन में 5,000mAh बैटरी मिलेगी, जिसे यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के जरिए चार्ज किया जा सकेगा। हालांकि, चार्जिंग आउटपुट की जानकारी फिलहाल पर्दे के पीछे है। फोन में डुअल रियर कैमरा होगा, जिसमें 50-मेगापिक्सल का मेन और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल होगा, जबकि फ्रंट में 50-मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर मिलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. BSNL मात्र ₹2399 में दे रहा 365 दिनों की वैधता के साथ डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल, Airtel-Jio को कड़ी टक्कर
  3. Flipkart Freedom Sale: Nothing Phone 4b पर आया तगड़ा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  4. Honor Magic 9 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. LPG गैस पर सब्सिडी पाने के लिए PMUY के लिए ऐसे करें अप्लाई
  6. iPhone 18 Pro का इंतजार? मिलेंगे तीन सबसे बड़े कैमरा अपग्रेड!
  7. Tecno Pova 8 Pro 5G के बैक पैनल पर मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  8. Flipkart Freedom Sale: 65 इंच स्मार्ट टीवी पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, कीमत ₹36 हजार से शुरू
  9. पहले Tip, फिर Ride? अब नहीं! सरकार ने Ola-Uber-Rapido को दिया सख्त निर्देश
  10. Flipkart Freedom Sale: ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Google का 48MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »