HMD Pulse 2 के नाम से आ रहा है 'बजट' स्मार्टफोन, इसमें मिलेंगे 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स!

HMD Pulse 2 के स्पेसिफिकेशंस हुए लीक, 6.7-इंच 90Hz डिस्प्ले, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी, Android 15 सहित कई डिटेल्स आ

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 दिसंबर 2025 10:34 IST
ख़ास बातें
  • HMD के नए बजट स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स लॉन्च से पहले लीक
  • HMD के नए बजट स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स लॉन्च से पहले लीक
  • 90Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा इस सेगमेंट में खास

Photo Credit: HMD

HMD का एक नया बजट स्मार्टफोन जल्द लॉन्च हो सकता है। सोशल मीडिया पर सामने आए लेटेस्ट लीक के मुताबिक, कंपनी HMD Pulse 2 पर काम कर रही है, जिसके स्पेसिफिकेशन्स लॉन्च से पहले ही ऑनलाइन लीक हो गए हैं। यह फोन खासतौर पर अफॉर्डेबल सेगमेंट को टारगेट करता दिख रहा है और इसमें बड़ा डिस्प्ले, हाई रिफ्रेश रेट और दमदार बैटरी जैसे फीचर्स मिलने की बात कही जा रही है।

X पर एक टिप्सटर (@smashx_60) के पोस्ट के मुताबिक, HMD Pulse 2 में 6.7-इंच का IPS LCD डिस्प्ले मिलेगा, जो HD+ रिजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Unisoc T7250 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है, जिसे एंट्री-लेवल और डेली यूज के लिए डिजाइन किया गया है। फोन में 4GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है, जिसमें माइक्रोSD कार्ड के जरिए 256GB तक स्टोरेज बढ़ाने का ऑप्शन भी मिलेगा।

कैमरा सेटअप की बात करें तो लीक के मुताबिक, अपकमिंग HMD फोन के रियर में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी सेंसर दिया जा सकता है। वहीं, फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा मिलने की संभावना है, जो वीडियो कॉलिंग और बेसिक फोटोग्राफी के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

बैटरी के मोर्चे पर HMD Pulse 2 में 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 20W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। फोन कथित तौर पर Android 15-बेस्ड Android 15 OS पर रन करेगा। इसके अलावा, लीक में IP54 रेटिंग, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, स्मार्ट लाइटिंग फीचर, कस्टम बटन, Bluetooth 5.0, NFC और 4.5G नेटवर्क सपोर्ट जैसे फीचर्स का भी जिक्र किया गया है।

एक रेंडर्स इमेज भी शेयर की गई है, जो दिखाती है कि फोन में तीन तरफ एक समान पतले बेजल्स मिलेंगे, लेकिन चीन उनकी तुलना में थोड़ी ज्यादा होगी। डिस्प्ले पर सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट होगा। वहीं, रियर में HMD Pulse के समान वर्टिकली सेटअप दो कैमरे होंगे, लेकिन इस बार कैमरा आइलैंड को iPhone 17 Pro सीरीज के समान एक किनारे से दूसरे तक, आयताकार कर दिया गया है।

Advertisement

फिलहाल HMD की तरफ से इस स्मार्टफोन के लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, जिस तरह से डिटेल्ड स्पेसिफिकेशन्स लीक हुए हैं, उससे संकेत मिलते हैं कि कंपनी इसे जल्द ही चुनिंदा मार्केट्स में पेश कर सकती है। लॉन्च के समय इसकी कीमत और उपलब्धता से जुड़ी जानकारी साफ हो पाएगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar
  7. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  8. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  10. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.