न 4G न 5G, HMD Pulse 2+ में मिलेगी 4.5G कनेक्टिविटी! लॉन्च से पहले लीक हुए स्पेसिफिकेशंस

HMD Pulse 2+ के स्पेसिफिकेशन्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं। फोन में 120Hz डिस्प्ले, Unisoc T615 प्रोसेसर और 4.5G सपोर्ट मिलने की बात सामने आई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 दिसंबर 2025 10:22 IST
ख़ास बातें
  • HMD Pulse 2+ में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला HD+ डिस्प्ले
  • Unisoc T615 प्रोसेसर और 5,000mAh बैटरी मिलने की उम्मीद
  • लीक के मुताबिक, Android 15 आउट-ऑफ-द-बॉक्स रन करेगा

HMD Pulse (ऊपर फोटो में) य़Unisoc T606 चिप पर काम करता है

Photo Credit: HMD

HMD अपने बजट स्मार्टफोन लाइनअप को आगे बढ़ाने की तैयारी में है और इसी बीच HMD Pulse 2+ के कथित स्पेसिफिकेशन्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं। नए लीक्स से इशारा मिला है कि कंपनी इस बार एंट्री-लेवल सेगमेंट में स्मूद डिस्प्ले और बेहतर कनेक्टिविटी पर ज्यादा फोकस कर सकती है, न कि सिर्फ परफॉर्मेंस नंबर बढ़ाने पर। कहा गया है कि अपकमिंग HMD मोबाइल में IPS LCD डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस होगा। इसके अलावा, 5000mAh बैटरी, 20W चार्जिंग सपोर्ट और Unisoc चिपसेट शामिल होने की जानकारी है।

X पर टिप्स्टर HMD_MEME'S (@smashx_60) के पोस्ट के मुताबिक, Pulse 2+ में 6.7-इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो HD+ रिजॉल्यूशन के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें Dragon Tail ग्लास मिलने की बात कही जा रही है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में Unisoc T615 चिपसेट हो सकता है, जिसमें ऑक्टा-कोर सेटअप दिया गया है। यह चिप पहले से कुछ HMD फोन्स में इस्तेमाल हो चुकी है।

Advertisement

लीक के मुताबिक, HMD फोन 4GB और 6GB रैम ऑप्शन्स में आ सकता है, जिसमें 128GB UFS 2.1 स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। बैटरी की बात करें तो Pulse 2+ में 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 20W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसके अलावा फोन को IP54 रेटिंग मिलने की भी बात सामने आई है। सॉफ्टवेयर साइड पर फोन Android 15 पर रन कर सकता है।

कैमरा सेटअप भी लीक में सामने आया है। फोन के रियर में 50MP का प्राइमरी कैमरा PDAF और f/1.8 अपर्चर के साथ दिया जा सकता है, जबकि सेकेंडरी सेंसर 2MP का हो सकता है। फ्रंट में 13MP का सेल्फी कैमरा मिलने की उम्मीद है।

कनेक्टिविटी फीचर्स में Bluetooth 5.0, NFC और 4.5G नेटवर्क सपोर्ट का जिक्र किया गया है। 4.5G, जिसे LTE-Advanced Pro भी कहा जाता है, स्टैंडर्ड 4G और 5G के बीच की टेक्नोलॉजी है और बेहतर स्पीड व कम लेटेंसी ऑफर करने का दावा करती है। इसके अलावा फोन में एक कस्टमाइजेबल हार्डवेयर बटन भी दिया जा सकता है।

Advertisement

फिलहाल HMD की तरफ से इन लीक्स पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। न ही फोन की कीमत या लॉन्च टाइमलाइन को लेकर कुछ साफ किया गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  3. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  4. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  6. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  7. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  8. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  9. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  10. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.