HMD Key फोन हुआ 4000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

HMD ने गुरुवार को चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में नया बजट फोन HMD Key लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 3 जनवरी 2025 12:52 IST
ख़ास बातें
  • HMD Key में 6.52 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
  • HMD Key में 4,000mAh की बैटरी दी गई है।
  • HMD Key में Unisoc 9832E चिपसेट दिया गया है।

HMD Key में 6.52 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: HMD

HMD ने गुरुवार को चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में नया बजट फोन HMD Key लॉन्च कर दिया है। नया फोन 4G कनेक्टिविटी के साथ Unisoc 9832E चिपसेट से लैस है। यह फोन एंड्रॉइड 14 गो एडिशन पर काम करता है। इस फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको HMD Key के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


HMD Key Price


HMD Key की कीमत यूके, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में GBP 59 (लगभग 6,300 रुपये) तय की गई है। अभी अन्य क्षेत्रों में इस फोन की उपलब्धता के बारे में खुलासा नहीं हुआ है। यह फोन आइसी ब्लू और मिडनाइट ब्लैक जैसे दो कलर्स में उपलब्ध है।


Advertisement
HMD Key Specifications


HMD Key में 6.52 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 576 x 1,280 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 60Hz, 460 निट्स पीक ब्राइटनेस लेवल और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो है। फोन Unisoc 9832E चिपसेट से लैस है। इसमें 2GB रैम और 32GB ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है। यह 2GB तक अतिरिक्त वर्चुअल रैम और माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128GB तक स्टोरेज बढ़ा सकते हैं। यह फोन एंड्रॉइड 14 गो एडिशन पर काम करता है। ग्राहकों को दो साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलने की पुष्टि की गई है। इस फोन में 10W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,000mAh की बैटरी दी गई है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो एचएमडी के इस फोन में एलईडी फ्लैश यूनिट के साथ 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है। वहीं फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। प्राइमरी कैमरा पोर्ट्रेट, नाइट, स्लो मोशन, टाइम लैप्स और पैनोरमा सहित कई इमेजिंग मोड का सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 4जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, एफएम, जीपीएस, एजीपीएस, गैलीलियो, 3.5 मिमी ऑडियो जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। फोन धूल और छींटों से बचाव के लिए IP52 रेटिंग से लैस है। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 166.4, चौड़ाई 76.9, मोटाई 8.95 मिमी और वजन 185.4 ग्राम है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: HMD Key, HMD Key Price, HMD Key Specifications, HMD

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  2. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  3. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  4. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  5. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  7. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  8. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  4. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  5. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  6. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  8. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  9. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  10. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.