HMD Fusion हुआ 108MP कैमरा, Snapdragon 4 Gen 2 के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

ह्यूमन मोबाइल डिवाइसेज HMD ने नया स्मार्टफोन HMD Fusion पेश किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 नवंबर 2024 17:37 IST
ख़ास बातें
  • HMD Fusion में 6.56 इंच की HD+ HID डिस्प्ले दी गई है।
  • HMD Fusion के रियर में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • कीमत की बात की जाए तो HMD Fusion की कीमत 17,999 रुपये है।

HMD Fusion में 6.56 इंच की HD+ HID डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: HMD

ह्यूमन मोबाइल डिवाइसेज HMD ने नया स्मार्टफोन HMD Fusion पेश किया है। एचएमडी के इस स्मार्टफोन में 108 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन अटैच करने वाले स्मार्ट आउटफिट के साथ आता है, जिससे डिजाइन पूरी तरह से बदल जाता है, जिसमें कैजुअल आउटफिट, फ्लैशी आउटफिट और गेमिंग आउटफिट शामिल हैं। यहां हम आपको HMD Fusion के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


HMD Fusion Price


कीमत की बात की जाए तो HMD Fusion की कीमत 17,999 रुपये है, लेकिन स्पेशल लिमिटेड पीरियड के तहत लॉन्च कीमत (सभी बैंक ऑफर के साथ) ई-कॉमर्स Amazon पर 15,999 रुपये है। फोन की सेल 29 नवंबर को दोपहर 12.01 बजे शुरू होगी। यह फोन HMD.com पर भी उपलब्ध है। HMD Fusion टेक ब्लॉक कॉन्सेप्ट में उपलब्ध है और 5999 रुपये के HMD कैजुअल आउटफिट, एचएमडी फ्लैशी आउटफिट और एचएमडी गेमिंग आउटफिट फ्री प्रदान करता है।
Advertisement
 

HMD Fusion Specifications


HMD Fusion में 6.56 इंच की HD+ HID डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 8GB RAM और 256GB तक इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है जिसे HMD के वर्चुअल मेमोरी एक्सटेंशन टेक्नोलॉजी का सपोर्ट मिलता है। Fusion में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। Fusion एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। HMD Fusion के साथ कंपनी दो साल के ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो HMD Fusion के रियर में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। अन्य कैमरा फीचर्स में नाइट मोड 3.0, जेस्चर बेस्ड सेल्फी फीचर, ट्रैकिंग फोकस के साथ फ्लैश शॉट 2.0 और टोन कंट्रोल जैसी एडवांस फीचर्स लाइफलाइक पोर्ट्रेट और लो लाइट में फोटो क्लिक करने की सुविधा शामिल है। Fusion में एचएमडी का सेकेंड जनरेशन का रिपेयरेबल डिजाइन दिया गया है, जो यूजर्स को सिर्फ एक स्क्रूड्राइवर का इस्तेमाल करके डिस्प्ले, बैटरी या चार्जिंग पोर्ट को आसानी से बदलने की सुविधा देता है। यह फीचर ई-वेस्ट को कम करता है और डिवाइस की लाइफ को बढ़ाता है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim IP54-rated design
  • Well-designed modular accessories
  • Relatively fast charging
  • Bad
  • Software isn't optimised
  • Low quality display
  • Tinny speaker
  • Average battery life
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.