HMD Atlas के स्पेसिफिकेशंस लीक, 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ देगा दस्तक

HMD Atlas में 6.64 इंच की IPS LCD डिस्प्ले होगी, जिसका FHD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 जून 2024 10:00 IST
ख़ास बातें
  • HMD Atlas में 6.64 इंच की IPS LCD डिस्प्ले होगी।
  • HMD Atlas में Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर मिलेगा।
  • HMD Atlas में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।

HMD Atlas में 6.64 इंच की IPS LCD डिस्प्ले होगी।

Photo Credit: @smashx_60/X

HMD अपनी लाइन-अप में एक मिड-रेंज स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने हाल ही में कई एंट्री-लेवल स्मार्टफोन पेश किए, जिसमें यूएस मार्केट के लिए HMD Pulse ट्रायो और HMD Vibe शामिल हैं। HMD Atlas नाम वाले फोन में FHD+ डिस्प्ले और एक बड़ी बैटरी होगी।


HMD Atlas Price


HMD Atlas की कीमत $240 (लगभग 20,038 रुपये) होने की उम्मीद है। यह प्रदान की गई फोटो में ऑलिव ग्रीन कलर में नजर आता है। आपको बता दें कि एचएमडी वाइब की कीमत 150 डॉलर है, लेकिन यह काफी कम कीमत वाला मॉडल है। वाइब की तरह एटलस को सिर्फ अमेरिका के लिए तैयार किया गया है। अन्य फोन HMD Skyline है, जो Lumia फोन जैसा दिखता है।


Advertisement
HMD Atlas Features & Specifications


HMD Atlas में 6.64 इंच की IPS LCD डिस्प्ले होगी, जिसका FHD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। डिस्प्ले में एक पंच होल कटआउट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। इसमें Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर मिलेगा। इस फोन में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज होगी, जिसे माइक्रोएसडी स्लॉट के जरिए बढ़ाया जा सकता है। यह फोन 5G कनेक्टिविटी, वाई-फाई 5 (AC), ब्लूटूथ 5.1 और एनएफसी का सपोर्ट करेगा। @smashx_60 के अनुसार, इस स्मार्टफोन में 3.5mm हेडफोन जैक भी होगा। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और एक डेप्थ सेंसर होगा। हाई रेजॉल्यूशन डिस्प्ले के अलावा एक बेसिक अल्ट्रा वाइड कैमरा भी Atlas को अन्य HMD मॉडल से अलग बनाता है। इस फोन में कथित तौर पर क्विकचार्ज 4.0+ के साथ 5,500mAh की बैटरी होगी, हालांकि चार्जिंग स्पीड का खुलासा नहीं है। QC4.0+ पुरानी QC3.0 टेक्नोलॉजी और USB पावर डिलीवरी का कॉम्बिनेशन है। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 163 मिमी, चौड़ाई 75 मिमी, मोटाई 8.75 मिमी और 210 ग्राम होगा।
Advertisement

अगर HMD अभी भी Nokia ब्रांडिंग का इस्तेमाल कर रहा होता, तो यह Nokia G400 का अपग्रेड हो सकता था। इसमें 6.58 इंच की FHD+ IPS LCD डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 480 प्लस प्रोसेसर है। यह स्मार्टफोन 48 मेगापिक्सल, 5 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल कैमरे से लैस है। वहीं 20W चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी है। 
Advertisement

@smashx_60 के अनुसार, HMD अन्य डिवाइसेज पर भी काम कर रहा है जिसमें बजट 5G मॉडल HMD Ridge और HMD Waylay और हाई से मिड-रेंज 5G मॉडल HMD Xenon, HMD Skyline शामिल होंगे।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  3. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  4. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  5. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  2. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  3. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  4. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  5. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  6. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  7. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  8. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  9. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  10. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.