HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा

HMD ने नोकिया के पुराने और जाने-पहचाने Asha सब-ब्रांड को एक नए एंट्री-लेवल स्मार्टफोन के साथ फिर से पेश किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 सितंबर 2026 18:28 IST
ख़ास बातें
  • HMD Asha 305 में 5 इंच की FWVGA डिस्प्ले दी गई है।
  • HMD Asha 305 में 2 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है।
  • HMD Asha 305 में 2500mAh की बैटरी दी गई है।

HMD Asha 305 में 5 इंच की FWVGA डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: HMD

HMD ने नोकिया के पुराने और जाने-पहचाने Asha सब-ब्रांड को एक नए एंट्री-लेवल स्मार्टफोन के साथ फिर से पेश किया है। HMD Asha 305 एंड्रॉयड ओपन सोर्स प्रोजेक्ट पर बेस्ड है। यह फोन किफायती दामों में बिना अतिरिक्त खर्च किए एंड्रॉयड वाले बेसिक फीचर्स चाहते हैं। यह फोन HMD लाइट ऐप्स के कलेक्शन वाला अपना ऐप स्टोर देता है। इस फोन में 5 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है। इसमें 2 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको HMD Asha 305 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। यहां हम आपको Asha 305 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

HMD Asha 305 Price

HMD ने अभी तक HMD Asha 305 की ग्लोबल कीमत की घोषणा नहीं की है। हालांकि, यह HMD Asha 305 फिलीपींस जैसी जगहों पर लगभग 3,990 फिलीपीनी पेसो (लगभग ₹6,000) में है। यह फोन ब्लैक और लाइम कलर के विकल्प में आता है।

HMD Asha 305 Features & Specifications

HMD Asha 305 में 5 इंच की FWVGA डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 854X480 पिक्सल है। यह फोन Unisoc T137 चिपसेट के साथ आता है। यह फोन कंपनी के पल्स ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन में 2500mAh की बैटरी दी गई है जो कि रिमूव की जा सकती है। बैटरी सिंगल चार्ज में 32 घंटे तक चल सतकी है, वहीं टॉकटाइम 15 घंटे का रहता है। यह टाइप सी के जरिए 5W पर चार्ज हो सकती है। इस फोन में 2जीबी रैम और 16जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो Asha 305 के रियर में 2 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी, ड्यूल सिम, जीपीएस, ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। इस फोन में एक्सेलेरोमीटर (जी-सेंसर) मिलता है। डाइमेंशन की बात करें तो HMD के इस फोन की लंबाई 147 मिमी, चौड़ाई 71.5 मिमी, मोटाई 10.2 मिमी और वजन 145 ग्राम है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  4. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  5. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  6. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  7. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  9. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.