HMD 100, HMD 101 फीचर फोन भारत में लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

HMD ने आज भारतीय बाजार में नए फीचर फोन HMD 100 और HMD 101 लॉन्च कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 दिसंबर 2025 14:34 IST
ख़ास बातें
  • HMD 100 और HMD 101 की कीमत 949 रुपये है।
  • HMD 100 में 1.77 इंच की डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 160x128 पिक्सल है।
  • HMD 100 में 800 एमएएच की बैटरी दी गई है।

HMD 100 में 1.77 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: HMD

HMD ने आज भारतीय बाजार में नए फीचर फोन HMD 100 और HMD 101 लॉन्च कर दिए गए हैं। 1 हजार रुपये के बजट में आने वाले इन फोन में ड्यूराबिलिटी, आसान इंटरफेस और दमदार फीचर्स शामिल किए गए हैं। इन फोन को खासतौर पर भारतीय यूजर्स के रोजमर्रा के उपयोग के लिए डिजाइन किया गया है। HMD 100 और HMD 101 में 1.77 इंच की डिस्प्ले है। यहां हम आपको HMD 100 और HMD 101 के फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

HMD 100, HMD 101 Price

HMD 100 और HMD 101 की कीमत 949 रुपये है। ये दोनों ही फीचर फोन बिक्री के लिए 5 दिसंबर 2025 से HMD की आधिकारिक साइट, ई-कॉमर्स साइट और प्रमुख रिटेल स्टोर के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

Advertisement

HMD 100 Features

HMD 100 में 1.77 इंच की डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 160x128 पिक्सल और 4:5 आस्पेक्ट रेशियो है। यह फोन S30+​ पर चलता है। HMD 100 में आकर्षक और एडवांस डिजाइन है जो कि हाथ और जेब में बिल्कुल फिट बैठता है। यह कंफर्ट के साथ डेली उपयोग में मजबूती के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी इस फोन के साथ 1 साल की रिप्लेसमेंट वारंटी प्रदान करती है, जिससे बिल्ड और क्वालिटी का प्रमाण मिलता है। यह फोन ग्रे, टील और लाल रंग में आता है।

बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 800 एमएएच की बैटरी दी गई है जो कि सुबह से लेकर रात तक कॉलिंग और मैसेजिंग का वादा करती है। इसमें काफी आसान मेनू दिया गया है जिससे कॉन्टैक्ट में रहना आसान होता है और कनेक्टिविटी भी तेज मिलती है। अन्य फीचर्स में ड्यूल एलईडी टॉर्च, वायरलेस एफएम, फोन टॉकर, 10 भारतीय भाषाओं में इनपुट सपोर्ट और 23 भारतीय भाषाओं में रेंडर सपोर्ट मिलता है।

Advertisement

HMD 101 Features

HMD 101 में 1.77 इंच की डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 160x128 पिक्सल और 4:5 आस्पेक्ट रेशियो है। यह फोन नीले, ग्रे और टील कलर में आता है। इस फोन में काफी स्टाइलिश और दमदार लुक दिया गया है, जिससे इसे इस्तेमाल करना आसान होता है। इस फोन में बिल्ट-इन MP3 प्लेयर और वायरलेस FM रेडियो मिलता है। इस फोन में माइक्रोSD कार्ड के जरिए स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। यह फोन S30+​ पर काम करता है।

इस फोन में ड्यूल एलईडी टॉर्च, ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग, फोन टॉकर, 10 भारतीय भाषाओं में इनपुट सपोर्ट और 23 भारतीय भाषाओं में रेंडर सपोर्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं जो कि एंटरटेनमेंट, कॉल और टेक्स्ट मैसेज के दौरान मददगार साबित होते हैं। यह फोन काफी लाइट होने के साथ मजबूत भी है, जिससे इसे डेली स्तर पर आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी इस फोन के साथ 1 साल की रिप्लेसमेंट गारंटी प्रदान करती है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  2. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  3. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  4. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  5. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  6. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  2. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  3. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  4. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  5. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  6. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  7. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  8. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  9. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  10. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.