108MP कैमरा, 4000mAh बैटरी के साथ Hi Nova 9 SE स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत

Hi Nova 9 SE में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें प्राइमरी लेंस 108 मेगापिक्सल का है। कैमरा सेटअप में एक लेंस 100 मेगापिक्सल का भी है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 22 अप्रैल 2022 12:43 IST
ख़ास बातें
  • Hi Nova 9 SE में 6.78 इंच की एचडी फुल व्यू स्क्रीन दी गई है।
  • इसकी बैटरी कैपिसिटी 4000mAh की है।
  • इसके साथ में 66W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

Hi Nova 9 SE की चीन में कीमत 2499 yuan (लगभग 29,500 रुपये) से शुरू है।

China Post ने मार्च के अंत में Hi Nova 9 SE स्मार्टफोन को टीज किया था। अब कंपनी ने इस लेटेस्ट स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन Huawei Nova 9 SE के जैसा ही है। फोन में 6.78 इंच की एचडी फुल व्यू स्क्रीन दी गई है। इसमें 387ppi पिक्सल डेन्सिटी है। डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है। Hi Nova 9 SE में टेलीकॉम कंपनी ने 108 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा फ्रंट साइड में दिया गया है जो कि एक वाइड एंगल कैमरा है। 
 

Hi Nova 9 SE price

Hi Nova 9 SE की चीन में कीमत 2499 yuan (लगभग 29,500 रुपये) से शुरू है। इसे फिलहाल चीन में ही लॉन्च किया गया है। स्मार्टफोन की सेल कल, यानि 23 अप्रैल से शुरू होने वाली है। इसे तीन कलर वेरिएंट्स- ड्रीम आइस ब्लू, ड्रीम फ्रिटिलरी, और ब्राइट ब्लैक में खरीदा जा सकेगा। 
 

Hi Nova 9 SE Specifications

Hi Nova 9 SE में 6.78 इंच की एचडी फुल व्यू स्क्रीन दी गई है। इसमें 387ppi पिक्सल डेन्सिटी है। डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है। इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 94.85% है। यह पी3 वाइड कलर गैमेट कलर डिस्प्ले टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है। फोन में स्नैपड्रैगन प्रोसेसर दिया गया है जिसकी पुष्टि नहीं की गई है। 

Hi Nova 9 SE में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें प्राइमरी लेंस 108 मेगापिक्सल का है। कैमरा सेटअप में एक लेंस 100 मेगापिक्सल का भी है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। एक मैक्रो लेंस और 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस दिया गया है। फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है जो कि एक वाइड एंगल लेंस है। इसमें AI स्मार्ट ब्यूटी एल्गोरिदम का इस्तेमाल किया गया है। यानि कि कैमरा आपकी सेल्फी को खुद ब खुद खूबसूरत बना देगा। 

इसकी बैटरी कैपिसिटी 4000mAh की है। इसके साथ में 66W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी का दावा है कि फास्ट चार्जिंग की मदद से फोन को 0 से 100 प्रतिशत चार्ज होने में केवल 35 मिनट का समय लगता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 19000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला Pixel स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy S26 FE जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. Honor की 14,000mAh की पावरफुल बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  4. Maruti Suzuki की e Vitara हुई महंगी
#ताज़ा ख़बरें
  1. अब Mac खरीदना पड़ेगा और महंगा! Apple ने 43% तक बढ़ाईं कीमतें, ₹1.70 लाख तक बढ़े दाम
  2. 5,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Samsung Galaxy A27 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Samsung Galaxy S26 FE जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. Casio ने पेश की Pokemon फैंस के लिए खास स्मार्टवॉच, जानें कीमत
  5. iQOO Neo 11S में मिल सकती है 8000mAh बैटरी, 2K डिस्प्ले, फीचर्स लीक
  6. Apple के फोल्डेबल आईफोन की जल्द शुरू हो सकती है मैन्युफैक्चरिंग, सितंबर में लॉन्च की तैयारी
  7. कंक्रीट पर गिरने पर भी नहीं टूटेगा डिस्प्ले! इस नए फोन ने पास किए हैं मजबूती के 23 टेस्ट
  8. Samsung Galaxy S27 सीरीज में होगी Galaxy S27 Pro की एंट्री! जानें क्या होगा फोन में खास
  9. iPhone पर किसी कॉल को होल्ड पर कैसे रखें, ये है आसान तरीका
  10. Redmi K90 Ultra में होगी 8,550mAh की बैटरी, गेमिंग में दमदार परफॉर्मेंस का दावा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.